रिटायर्ड डीएसपी समुंदर सिंह ने रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

रिटायर्ड डीएसपी समुंदर सिंह ने रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 8 फरवरी (अरुण शर्मा)। ग्रेटर फरीदाबाद की ओमेक्स हाईट्स सोसायटी में परिवार के साथ रह रहे सेवानिवृत डीएसपी समुंदर सिंह ने फ्लैट में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने कहा है कि वे बीमारी के कारण परेशान थे। पुलिस ने रिवाल्वर कब्जे में ले ली है, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रभावशाली अधिकारियों में होती थी गिनती
72 वर्षीय समंदर सिंह की प्रदेश के प्रभावशाली अधिकारियों में गिनती होती थी। वे थाना शहर बल्लभगढ़ में प्रभारी रहे थे। प्रमोशन होने के बाद वे भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा और कोसली समेत अन्य जिलों में डीएसपी के पद पर रहे। दिसंबर 2009 में वे सेवानिवृत हुए थे। इसके बाद परिवार के साथ ओमेक्स हाईट्स सोसायटी में रहने लगे। उनकी दो बेटियां डाक्टर हैं, जबकि बेटा विकास बिजनेसमैन है।
मस्तिष्क की बीमारी से जूझ रहे थे
वह कुछ समय से मस्तिष्क की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। सोसायटी में ताश खेलने वाले अपने साथियों से वे इस बारे में बात करते थे। मंगलवार की शाम उन्होंने कहा था कि अब जीने का मन नहीं करता, वह मरना चाहते हैं। मंगलवार रात खाना खाकर वे अपने अलग कमरे में जाकर सो गए।
बुधवार सुबह 6.30 बजे तक उनके कमरे में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद उनकी पोती कमरे में गई। दादा को लहूलुहान अवस्था में देखकर वह घबरा गई। उसने तुरंत दादी और पापा को इस बारे में बताया। वे तुरंत कमरे में गए तो देखा कि समंदर सिंह ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। एसीपी महेंद्र वर्मा, थाना प्रभारी सुभाष और फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
गोली चलने की आवाज नहीं आई
परिवार वालों ने बताया कि समुंदर सिंह बीमारी से परेशान थे, मगर मंगलवार रात वे खुश दिखाई दिए। परिवार के सदस्य इस बात को लेकर हैरत में हैं कि जब उन्होंने रिवाल्वर से गोली चलाई तो परिवार के किसी भी सदस्य को गोली चलने की आवाज सुनाई नहीं दी। सुबह होने पर ही परिजनों को इस घटना के बारे में पता चला।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!