यह मेला परंपराए विरासत और संस्कृति की त्रिवेणी है – दुष्यंत चौटाला – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

यह मेला परंपराए विरासत और संस्कृति की त्रिवेणी है – दुष्यंत चौटाला

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 8 फरवरी (अरुण शर्मा)। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सूरजकुण्ड हस्तशिल्प मेला देश की सभ्यता और संस्कृति का ध्वजवाहक है, ऐसे मेले देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता में भी अहम योगदान देते हैं।
डिप्टी सीएम आज सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला में हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित वस्तुओं का अवलोकन कर रहे थे।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हम सबको देश के शिल्पकारों द्वारा बनाई गई वस्तुओं पर गर्व करना चाहिए और उनके द्वारा बनाये गये उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। ऐसा करके हम अपने क्षेत्र के शिल्पकारों तथा लघु उद्यमियों की मदद कर सकते हैं। उन्होंने यहां देश-विदेश के हस्त शिल्प कलाकारों की कल्पनाओं से सराबोर कलाकृतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मानव सभ्यता के विकास में हस्तशिल्प और हथकरघा का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि सदियों से सम्राटों और राजाओं की मुद्राओं से लेकर गरीब की झोंपड़ी तक में उपयोग होने वाली वस्तुओं के निर्माण में शिल्पियों का हूनर नजर आता है, अत: शिल्पियों को विश्व-सभ्यता के शिल्पी भी कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इन कलाओं को आधुनिक युग में भी उतना ही पसंद किया जाता है, जितना प्राचीन काल में किया जाता था, इस तरह के मेले शिल्पकारों को अपनी पसंद व कला के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि यह मेला परंपराए विरासत और संस्कृति की त्रिवेणी है, जो भारत के ही नहीं, बल्कि दुनिया-भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस तरह के मंच से साधारण शिल्पकार और कारीगर को अपने हुनर की सही कीमत और पहचान मिल जाती है। अनेक शिल्पकारों, कारीगरों और बुनकरों के लिए यह मेला वर्षभर की उनकी आय का प्रमुख स्त्रोत होता है।
इस अवसर पर उनके साथ महिला एवं विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा, राजस्व राज्य मंत्री अनूप धानक एवं उपमुख्यमंत्री की माता जी एवं विधायक श्रीमती नैना चौटाला भी थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!