36वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में मिनिस्ट्री ऑफ डेवलपमेंट ऑफ नॉर्थ ईस्ट रीजन का इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स 2023 का ब्रोशर लॉन्च। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

36वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में मिनिस्ट्री ऑफ डेवलपमेंट ऑफ नॉर्थ ईस्ट रीजन का इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स 2023 का ब्रोशर लॉन्च।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 8 फरवरी (अरुण शर्मा)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 36वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में मिनिस्ट्री ऑफ डेवलपमेंट ऑफ नॉर्थ ईस्ट रीजन का इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स 2023 का ब्रोशर लॉन्च किया।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र परिषद ने वर्ष 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स 2023 घोषित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विभिन्न अवसरों पर मोटे अनाज के प्रयोग करने का आह्वान कर रहे हैं। हरियाणा सरकार भी मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए अथक प्रयास कर रही है। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले में भी बाजरे से तैयार कई स्वादिष्ट व स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन तैयार किए गए हैं।
इसके अलावा बुधवार का दिन सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले के लिए और भी खास रहा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरे मंत्रिमंडल व सभी विधायकों के साथ राजहंस होटल में दोपहर का भोजन किया। इस दौरान मेले में सांस्कृतिक महाकुंभ भी देखने को मिला, जब विदेशी कलाकारों ने अपनी कला एवं संस्कृति का प्रदर्शन किया।
अलग-अलग भाव, पहनावे, म्यूजिक तथा बोल सुना कर विदेशी कलाकारों ने दुनिया भर की सांस्कृतिक विविधताओं से माहौल को गुंजायमान कर दिया। सभी ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में क्लासिक से लेकर फोक तक अपनी प्राचीन परंपराओं को संजीव कर दिया। स्टेज पर जी-20 के थीम एक धरा, एक परिवार, एक भविष्य की स्पष्ट झलक देखने को मिली।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता,परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा, श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक, हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन अरविंद यादव, विधायक श्रीमती नैना चौटाला, श्रीमती सीमा त्रिखा, नीरज शर्मा, नरेंद्र गुप्ता, राजेश नागर, प्रवीण डागर, सीताराम यादव, सोमवीर सांगवान, घनश्याम सर्राफ, निर्मल चौधरी, जयवीर बाल्मीकि, मुख्य सचिव संजीव कौशल, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!