फिरौती मांगने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फिरौती मांगने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 30 जनवरी (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी सुरेन्द्र सिंह की टीम ने फिरौती मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम नकुल उर्फ मंदीप उर्फ बादशाह है। आरोपी फरीदाबाद के मुजेसर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना मुजेसर के स्नैचिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी नकुल उर्फ मनदीप उर्फ बादशाह अपने साथी के साथ मिलकर मुजेसर रेलवे फाटक मुजेसर पर लगने वाली रेहडियों से फिरौती मांगता था। आरोपी फिरौती न देने पर मारपीट करके जबरदस्ती वसूल लेता था और जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी से पूछताछ के दौरान स्नैचिंग की 3000 रूपये व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी के साथी को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा। आरोपी नकुल उर्फ मनदीप उर्फ बादशाह को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
error: Content is protected !!