पुलिस आयुक्त ने अपने कार्यालय कर्मियों को मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पुलिस आयुक्त ने अपने कार्यालय कर्मियों को मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 25 जनवरी (अरुण शर्मा)। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने अपने कार्यालय कर्मियों को मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई।
लोकतंत्र में सबसे बड़ा अधिकार जनता के पास है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक मतदान कर सरकार बनाने में मतदाता अहम भूमिका निभाते है। मतदाता अपने कीमती वोट से अपने पसंद के नेता व सरकार को चुनता है। 25 जनवरी 1950 को निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी तभी से हर साल देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। पुलिस आयुक्त कार्यालय के प्रांगण में शपथ समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय नीतीश अग्रवाल, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय तथा कार्यालय शाखाओं के प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। पुलिस आयुक्त ने वहां उपस्थित सभी कर्मियों को, देश के नागरिक होने के नाते लोकतांत्रिक मूल्यों में पूर्ण आस्था रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष व निर्भीक होकर शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी स्तर के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!