वर्ष 2018 के लूट के एक मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

वर्ष 2018 के लूट के एक मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 25 जनवरी (अरुण शर्मा)। सम्मन स्टाफ  प्रभारी बिजेंद्र सिंह की टीम ने वर्ष 2018 के लूट के एक मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम दीपक है जो भिवानी के मानहेरू गांव का रहने वाला है। वर्ष 2018 में फरीदाबाद खेड़ीपुल थाने में लूट के धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों रोहित उर्फ  विक्की तथा पूर्ण उर्फ पप्पी उर्फ  कालू के साथ मिलकर खड्डा कॉलोनी के एक अस्तबल से चार घोड़ी लूटी थी। 3 नवंबर 2018 को आरोपी दीवार फांदकर तबेले में घुसे और तमंचे की नोक पर वहां पर काम करने वाले कर्मचारी के हाथ पैर बांधकर घोड़ी लेकर फरार हो गए। पीडि़त की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। क्राइम ब्रांच तथा थाना पुलिस की टीम में मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज तथा गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया जिसके पश्चात आरोपी दीपक और रोहित जमानत पर बाहर आ गए। बाहर आने के पश्चात दोनों आरोपी अदालत में पेशी से गैर हाजिर रहने लगे। कई बार आरोपी दीपक जब अदालत में पेश नहीं हुआ तो आरोपी की गिरफ्तारी के वारंट जारी किए गए जिसके पश्चात सम्मन स्टाफ  की टीम ने आरोपी को भिवानी से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपी पूर्ण जेल में बंद है तथा आरोपी रोहित फरार चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!