कालीबाड़ी मंदिर में भगवान शिव और मां काली की मृर्ति की स्थापना की। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कालीबाड़ी मंदिर में भगवान शिव और मां काली की मृर्ति की स्थापना की।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 23 जनवरी (अरुण शर्मा)। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड हॉस्पीटल के सामने सीएनजी पम्प के निकट श्री बांके बिहारी मार्केट में ग्रेटर फरीदाबाद कालीबाड़ी मंदिर की स्थापना की गई थी। जिसमें सोमवार को भगवान शिव और मां काली की मृर्ति की स्थापना की गई। मंदिर में मुर्ति स्थापना चंदेला परिवार और ग्रेटर फरीदाबाद के बंगाली परिवारों ने की। इस बारे में ग्रेटर फरीदाबाद कालीबाड़ी कमेटी के सदस्यों ने बताया कि दो सौ गज में ग्रेटर फरीदाबाद में यह पहला मंदिर बनाया गया है। जिसमें शिव और काली की मूर्ति स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि वह आगे इस मंदिर को बढ़ावा देने का कार्य करेंगे। आने वाले समय में जितने भी धार्मिक कार्यक्रम बंगाली सामुदाय के होंगे, वह सभी इस मंदिर में आयोजित किए जाऐंगे। वहीं उन्होंने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद में फिलहाल कोई बड़ा मंदिर आज नहीं है। यह अपने आप में पहला एक बड़ा मंदिर होगा। इसमें भगवान शिव और मां काली की मूर्ति की स्थापना के लिए केदारनाथ मंदिर के पंडित को बुलाकर करवाई गई है। उन्होंने कहा कि मंदिर को विशाल रूप देने का कार्य आगे भी ग्रेटर फरीदाबाद कालीबाड़ी कमेटी करेंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!