मानव सेवा समिति ने किया ट्वीट – बजट में सीनियर सिटीजन्स को पहले मिलती आ रही रेल किराए में छूट को बहाल करने की घोषणा की जाए। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मानव सेवा समिति ने किया ट्वीट – बजट में सीनियर सिटीजन्स को पहले मिलती आ रही रेल किराए में छूट को बहाल करने की घोषणा की जाए।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 19 जनवरी (अरुण शर्मा)। मानव सेवा समिति के वरिष्ठ नागरिक सेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को ट्वीट करके अनुरोध किया है कि इस साल के केंद्रीय बजट में सीनियर सिटीजन्स को पहले मिलती आ रही रेल किराए में छूट को बहाल करने की घोषणा की जाए।
समिति की महिला सेल की चेयरमैन व वरिष्ठ नागरिक उषा किरण शर्मा, वरिष्ठ नागरिक सेल के संयोजक एमएल मोदी ने कहा है कि सरकार हर आयु वर्ग के लिए उनके हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है। कोरोना काल से पहले वरिष्ठ नागरिकों को भी रेलवे किराए में काफी छूट मिलती थी लेकिन उसके बाद यह छूट बंद कर दी गई है इससे वरिष्ठ नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है। ना तो वह भारत भ्रमण पर कहीं जा रहे हैं और ना किसी तीर्थ यात्रा पर। अधिकांश बुजुर्गों को पेंशन भी नहीं मिल रही है। महंगाई की मार झेल रहे अपने बच्चों से भी भारत भ्रमण व तीर्थ यात्रा पर भेजने के लिए नहीं कह सकते हैं। समिति ने प्रश्न किया है कि वर्तमान व पूर्व सांसदों को भी रेल किराए पर सब्सिडी के रूप में झूठ मिल रही है तो वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली इस छुट व राहत को बोझ के रूप में क्यों देखा जा रहा है। समिति के सबसे वरिष्ठ सदस्य एससी गोयल, नंदलाल अग्रवाल, राज राठी, कुसुम वशिष्ठ ने प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री, रेलमंत्री से गुहार लगाई है कि वरिष्ठ नागरिकों की जिंदगी के अंतिम पड़ाव में रेल टिकट में मिलने वाली छूट को बहाल करके वह वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद प्राप्त करें।
समिति के अध्यक्ष व सीनियर सिटीजन कैलाश शर्मा ने प्रधानमंत्री वित्तमंत्री को याद दिलाया है कि संसद से जुड़ी स्थाई समीति ने भी स्लीपर और थर्ड एसी में सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन टिकट में पहले से मिलती आ रही छूट को बहाल करने की सिफारिश की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!