सीएसआर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का किया आयोजन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सीएसआर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का किया आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

         फरीदाबाद, 18 जनवरी (अरुण शर्मा)। मानव रचना इंटरनेशनल यूनिर्वसिटी परिसर में सीएसआर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को वर्चुअली प्रदेश के मुख्यमंत्री और हरियाणा राज्य सीएसआर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोहर लाल ने सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम में जिला उपायुक्त विक्रम सिंह, पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा, प्रशासक श्रीमती गरिमा मित्तल और जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी समारोह में उपस्थित थे।
यह पुरस्कार एनटीपीसी फरीदाबाद से प्रवीण गर्ग एजीएम ने प्राप्त किया। सुश्री यशोयिनी सेन, कार्यकारी सीएसआर और शिवम कुमार कार्यकारी नैगम संचार भी एनटीपीसी फरीदाबाद से उपस्थित थे।
फरीदाबाद की टीम को बधाई देते हुए के.एन. रेड्डी ने कहा कि यह सम्मान सभी के प्रयासों का परिणाम है, एनटीपीसी फरीदाबाद समुदाय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है और हम आगे की बनाई गई विभिन्न सीएसआर योजनाओं और गतिविधियों से समुदाय को लाभान्वित करने का प्रयास करते रहेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!