दुर्गा शक्ति की टीम ने महिलाओं के फोन में दुर्गा शक्ति एप इंस्टॉल करवाया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

दुर्गा शक्ति की टीम ने महिलाओं के फोन में दुर्गा शक्ति एप इंस्टॉल करवाया।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 18 जनवरी (अरुण शर्मा)। महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर माया के मार्गदर्शन में दुर्गा शक्ति 6 की टीम ने जवाहर कॉलोनी एरिया में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उनकी सुरक्षा के लिए उनके फोन में दुर्गा शक्ति एप इंस्टॉल करवाया।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा दुर्गा शक्ति एप लॉन्च किया गया था जिसके माध्यम से कोई भी महिला यदि किसी भी परिस्थिति में अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है तो वह इस ऐप के माध्यम से पुलिस से संपर्क करके सहायता ले सकती है। फरीदाबाद की महिला ब्रिगेड महिलाओं को इसके बारे में जागरूक करने के लिए जगह.जगह पर जाकर जानकारी प्रदान कर रही है ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इसके बारे में पता हो और वह यदि किसी संकट में पड़ जाए तो इसकी मदद लेकर पुलिस को सूचित कर सकें और पुलिस उनके पास जल्द से जल्द सहायता पहुंचा सके। इसी के मद्देनजर महिला थाना एनआईटी प्रभारी के मार्गदर्शन में दुर्गा शक्ति की टीम ने जवाहर कॉलोनी में आज महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें उनके मोबाइल में दुर्गा शक्ति ऐप इंस्टॉल करवाई। उन्होंने बताया कि वह महिला विरूद्ध अपराधों के खिलाफ आवाज उठाएं और उन्हें समाज में कहीं भी इस प्रकार की कुरीतियां दिखाई दे तो वह इसके खिलाफ महिला हेल्पलाइन 1091 या पुलिस हेल्पलाइन 112 पर इसकी सूचना दें। इसके साथ ही महिला पुलिसकर्मियों ने साइबर अपराधए सडक़ सुरक्षा व यातायात नियमों के बारे में भी अहम जानकारी प्रदान की। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को महिला विरुद्ध अपराध के खिलाफ आवाज उठाने की शपथ दिलवाकर कार्यक्रम का समापन किय।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!