दीपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन आज बल्लभगढ़ की अग्रवाल धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

दीपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन आज बल्लभगढ़ की अग्रवाल धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 4 जनवरी (अरुण शर्मा)। फरीदाबाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं राज्यसभा सदस्य चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन आज बल्लभगढ़ की अग्रवाल धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेसी नेता गिरीश भारद्वाज एवं जगन डागर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान, प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी करण सिंह दलाल, पूर्व विधायक ललित नागर, मोहम्मद इसराइल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लखन कुमार सिंगला, कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन अब्दुल गफ्फार कुरैशी सहित जिले एवं प्रदेश के सभी कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार घोटालों की सरकार बन चुकी है और लगातार सरकार की नीति और नियत पर अब उंगलियां उठ रही है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सरकार अपने खेल मंत्री को बचाने में लगी हुई है, वह सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की नीति को ढकोसला साबित कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण कल से हरियाणा में शुरू हो रहा है और जिस प्रकार का समर्थन राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा है। उसके बाद 2024 में देश में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि आज गिरीश भारद्वाज एवं जगन डागर द्वारा जिस प्रकार से राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा के जन्मदिन पर यह आयोजन किया गया है। वह दीपेंद्र हुड्डा के व्यक्तित्व से मेल खाता है क्योंकि चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा का व्यक्तित्व इस प्रकार का है कि आज पूरे हरियाणा का युवा वर्ग ही नहीं कमेरा वर्ग मेहनतकश और आमजन पूरी तरह से दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि जैसे ही हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा संपन्न होगी उसके तुरंत बाद प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी का हाथ से जोड़ो हाथ कार्यक्रम शुरू होगा और आम जनता इस भ्रष्ट सरकार की कारगुजारी तक पहुंचाया जाएगा।
इस मौके पर हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी करण सिंह दलाल, गुडग़ांव, आगरा नहर एवं यमुना नदी के माध्यम से यहां पर लोगों तक पहुंचाया जा रहा, प्रदूषित जल का मामला उठाया और आश्चर्य व्यक्त किया कि हरियाणा सरकार लगातार फरीदाबाद में पलवल में और साथ लगते क्षेत्र में प्रदूषित पानी की आपूर्ति कर रही है, जिससे न केवल फसलें नष्ट हो रही है बल्कि लोगों में भी तरह-तरह की बीमारियां फैल रही है और सरकार को इस बात की कतई चिंता नहीं है।
पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि आज शहरों में आईडी के नाम पर लोगों को लूटने का काम चल रहा है सरकार का कोई विभाग ऐसा नहीं है जहां पर करोड़ों के घोटाले ना हो रहे हो रोजाना सरकार के भ्रष्टाचार बेनकाब हो रहे हैं लेकिन सरकार फिर भी बड़ी बेशर्मी से अपने खेल मंत्री को बचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता जाग चुकी है और अब समय कांग्रेस का है प्रदेश और देश की जनता में कांग्रेस के प्रति जोश में लगाव है और निश्चित तौर पर देश व प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। उन्होंने इस तरह के आयोजन के लिए गिरीश भारद्वाज एवं जगन डागर को बधाई दी थी।
इस मौके पर जिला पार्षद हरेंद्र भड़ाना, वेदपाल दायमा, उमेश कौशिक, योगेश गौड़, डॉक्टर सौरभ, गजना लांबा, टेकचंद शर्मा, सुमित गौड़, रिंकू चंदीला, कृष्ण अत्री, प्रदीप धनकर, अर्जुन सैनी, वेदराम शर्मा, भूपेश गुप्ता, विक्की अरोड़ा, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, पूर्व उपमहापौर राजेंद्र भामला, विजय कौशिक, पूर्व पार्षद जगदीश चंद्र, अनीश पाल, अनिल पोसवाल,जोगेंद्र डागर, बॉबी डागर, बजरंगी, प्रदीप डागर, रविंद्र पहलवान, पंडित जय किशन, लक्ष्मण चेयरमैन, बलवीर बघेल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!