हर वर्ष की तरह इस बार भी 26 जनवरी को 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हर वर्ष की तरह इस बार भी 26 जनवरी को 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 4 जनवरी (अरुण शर्मा)। जिला उपायुक्तविक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार हर वर्ष की तरह इस बार भी 26 जनवरी को 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह स्थानीय सैक्टर-12 हेलीपैड ग्राउंड में मनाया जाएगा।
डीसी विक्रम सिंह बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक में जिला के सभी विभागों के जिला अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित जिम्मेदारी के लिए दिशा-निर्देश दे रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सभी तैयारियां निर्धारित समय पूरी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने इस दौरान सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी-अपनी तैयारियां पूरी रखें। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत करने वार मेमोरियल पर पुष्प अर्पित करने और राष्ट्रीय ध्वज फहराने की व्यवस्था, वीवीआईपी, वीआईपी स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और समाज सेवी संस्थाओं के सम्मानित होने वाले प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड की टुकडिय़ों की रिहर्सल तथा मैन स्टेज की व्यवस्था, माईक सर्विस, प्रैस गैलरी के लिए विभाग वार एक एक करके जिम्मेदारी तय की गई।
बैठक में एडीसी अपराजिता, एसडीएम परमजीत चहल, सीटीएम अमित मान, आरटीए सचिव जितेन्द्र गहलोत, एसीपी सतपाल सिंह, डीआईपीआरओ राकेश गौतम सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!