वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 3 जनवरी (अरुण शर्मा)। वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव प्रभारी जगबीर सिंह की टीम ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कर्मवीर उर्फ लक्की और मोहित का नाम शामिल है। आरोपी लक्की सोनीपत जिले के गन्नौर की विश्वकर्मा कॉलोनी का तथा आरोपी मोहित उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांव मलकपुर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपियों को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना सदर बल्लबगढ के चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान टाटा 407 गाड़ी, डीजे, जनरेटर और डीजे की 6 मशीन के साथ 4000 रूपए नगद बरामद किए गए है। आरोपी डीजे का काम करते है। आरोपी अपने डीजे के काम को अधिक फैलाना चाहता है। इसलिए आरोपियों ने चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। दोनो आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

November 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
error: Content is protected !!