फरीदाबाद जिला में नशा करने वालों और नशीले पदार्थों के बेचने वालों की गम्भीरता से हो रही निगरानी। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद जिला में नशा करने वालों और नशीले पदार्थों के बेचने वालों की गम्भीरता से हो रही निगरानी।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 30 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में फरीदाबाद जिला में नशा करने वालों और नशीले पदार्थों के बेचने वालों की गम्भीरता से निगरानी हो रही है।
युवाओं को नशे से बचाने के लिए सरकार की धाकड़ योजना के तहत धाकड़ टीमों के जरिये प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से शुरू कर रखी है। सीपी विकास अरोड़ा विडियो कांफ्रेंस के जरिये आज शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन के सभी विभागों और अधिकारियों की धाकड़ टीमों की भूमिका की समीक्षा कर रहे थे। प्रशासन की तरफ से एडीसी अपराजिता को नोडल अधिकारी और पुलिस विभाग की तरफ से एसीपी मुनेष सहगल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में गांव और शहर में वार्ड स्तर पर तथा स्कूल और कॉलेजों में छात्रों की धाकड़ टीमें भी बनाई गई हैं।
आपको बता दें हरियाणा में नशा करने से युवाओं की मौत हो रही है। प्रदेश में नशे ने कई जिंदगियां तबाह कर दी हैं। हालत ये है कि शहर ही नहीं बल्कि गांवों में भी युवा नशे की लत में लिपटे मिल रहे हैं। हरियाणा के कई गांव ऐसे हैं जहां जवान ही नहीं बल्कि बच्चे भी नशे के आदी पाये गये जा रहें हैं। आज भी प्रदेश में नशे की सप्लाई बेधडक़ जारी है। ऐसे हालात को देखते हुए हरियाणा सरकार ने अब नशे को काबू करने के लिए धाकड़ कार्यक्रम चला रही है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रशासन और पुलिस ने धाकड़ योजनाए शुरू की गई है।
जिला फरीदाबाद में इस योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में गांव और शहर में वार्ड स्तर पर तथा स्कूल और कॉलेजों में भी धाकड़ टीमें निगरानी कर रहीं हैं।
सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार धाकड़ योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, पंचायत विभाग के कनिष्ठ अभियंता, ग्राम सचिव, आशा वर्कर, एनजीओं, नम्बरदारों को कमेटियों में शामिल किया गया है। इसी प्रकार शहर क्षेत्रों में काउंसलर, कनिष्ठ अभियंता और एनजीओ, नम्बरदारों को कमेटियों में शामिल करके धाकड़ कमेटियां बनाई गई है।
इसी प्रकार क्लस्टर और उप मण्डल स्तर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कमेटियां नशा करने वालों और नशीले पदार्थों के बेचने वालों की समीक्षा प्रति माह करके जिला मुख्यालय तथा राज्य मुख्यालय रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।
समीक्षा बैठक में एडीसी अपराजिता, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बडख़ल पंकज सेतिया, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, सीटीएम पुलकित मल्होत्रा, डीडीपीओ राकेश मोर, डीआरओ बिजेन्द्र राणा, जिला शिक्षा अधिकारी मुनेष चौधरी, एसीपी महेन्द्र वर्मा, एसीपी अभिमन्यु गोयत, एसीपी मुनेश सहगल सहित धाकड़ योजना के क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!