तिगांव में आयोजित गल्र्स कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक राजेश नागर। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

तिगांव में आयोजित गल्र्स कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक राजेश नागर।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 13 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। तिगांव के हाडा क्लब में गल्र्स कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक राजेश नागर ने किया। इसके बाद उन्होंने खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त कर अच्छा खेलने के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि हम सभी को खासकर युवाओं को खेलों को अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजकल खेल स्वास्थ्य के साथ साथ नाम और पैसा कमाने का भी साधन है। खेलों के जरिये हमारे खिलाड़ी दुनियाभर में दौलत और शोहरत कमा रहे हैं वहीं हमारी मनोहर सरकार भी देश में सबसे ज्यादा ईनाम दे रही है। राजेश नागर ने कहा कि आज भारत दुनिया भर के देशों को खेलों के मामले में भी टक्कर दे रहा है और हर राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हमारे खिलाडिय़ों का प्रदर्शन सुधर रहा है। इसके पीछे खिलाडिय़ों की कड़ी मेहनत और सरकार की नीतियों का अहम योगदान है।
राजेश नागर ने बताया कि हमारे हरियाणा की मनोहर लाल सरकार खिलाडिय़ों को भरपूर सहयोग एवं सुविधाएं दे रही है। इसके लिए निरंतर खेल स्टेडियम बनाने और सभी गांव में खेल एवं योग नर्सरियां बनाने का काम तेजी से चल रहा है। श्री नागर ने सभी खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेलने की बात कही।
इस प्रतियोगिता में सांगवान अकादमी, गुरु गोरखनाथ क्लब हापुड़, गुरुग्राम अकादमी, देव भावना अकादमी, क्रीड़ा भारती दिल्ली, श्री अरविंदो कॉलेज, सी आर स्पोट्र्स क्लब, हाडा क्लब ईस्ट विनोद नगर, सी आर वी स्पोट्र्स क्लब, सी आर वी तेवर दिल्ली, कबड्डी इंडिया स्पोट्र्स क्लब, धामा क्लब, धारा क्लब पानीपत, गाजियाबाद कबड्डी क्लब, मंडोली कबड्डी अकादमी ने भागीदारी की। कड़े मुकाबले में हाडा क्लब तिगांव ने पहला स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर सांगवान अकादमी पानीपत और देव भड़ाना दिल्ली रहे।
इस अवसर पर कोच विकास सांगवान, रेफरी ममता, सोनम, रेखा, रविन्द्र, कृष्णपाल हाडा, बृजपाल छाबड़ी, रणबीर अधाना, मास्टर दयाराम, राधे अधाना डिप्टी नंबरदार, अजय अधाना, जितेश, विकास, प्रदीप, लव भड़ाना, सुनील, सत्यवान, रिंकू जोड़ला सरपंच आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!