सूरजकुंड पुलिस द्वारा चार मैरिज रिसोर्ट मालिक और मैनेजर के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सूरजकुंड पुलिस द्वारा चार मैरिज रिसोर्ट मालिक और मैनेजर के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 10 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। शादियों के सीजन में विवाह स्थल के बाहर सडक़ पर गाड़ी खड़ी करके रास्ते पर जाम लगाने के मामले में सूरजकुंड पुलिस द्वारा चार मैरिज रिसोर्ट मालिक और मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि दिसंबर-जनवरी महीने में शादियों का सीजन रहता है जिसकी वजह से बाजार और विवाह स्थलों में बहुत ज्यादा भीड़ एकत्रित होती है। शादियों के सीजन में एकत्रित होने वाली यह भीड़ अपने वाहनों को जहां-तहां जगह देखकर पार्क कर देते हैं और यह नहीं समझते कि इसकी वजह से सडक़ पर जाम लग सकता है। इसी के खिलाफ एक्शन लेते हुए सूरजकुण्ड पुलिस ने एरिया के चार मैरिज रिसोर्ट और फार्म हाउस जिनमें अमृत ग्रीन वैली, खालसा गार्डन, राजविला गार्डन तथा लोटस फॉर्म का नाम शामिल हैं के मैनेजर और मालिकों मालिकों में मैनेजर के खिलाफ रास्ता अवरुद्ध करके सडक़ पर जाम लगाने का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि सडक़ पर अवैध पार्किंग ना करें इसकी वजह से बहुत अधिक जाम लगता है, जिसकी वजह से आमजन को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। अपने कार्यस्थल पर आने जाने वाले लोग इसकी वजह से बहुत लेट पहुंचते हैं और ट्रैफिक व्यवस्था भी बिगड़ जाती है। आमजन से अनुरोध है की सडक़ पर पार्किंग ना करें अन्यथा उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई करके दंडित किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!