वाहन मरम्मत की दुकान का ताला तोड़ चोरी करने वाले आरोपितों को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

वाहन मरम्मत की दुकान का ताला तोड़ चोरी करने वाले आरोपितों को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 16 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 प्रभारी जोगिंदर की टीम ने वाहन रिपेयर की दुकान का ताला तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मनोज और सोयदुल का नाम शामिल है। आरोपी मनोज सराय ख्वाजा का तथा आरोपी सोयदुल ग्रीन वैली सोसायटी का रहने वाला है। आरोपी दोनों दोस्त हैं। क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपियों को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से सराय टोल प्लाजा के पास से थाना सराय ख्वाजा के चोरी के मुकदमे में गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने सराय फाटक भास्कर कंपनी के पास एक दुकान का ताला तोड़ दुकान से औजार और कबाडे का सामान चोरी किया था। आरोपियों से चोरी की एक अन्य वारदात का खुलासा हुआ जिसमें आरोपियों ने थाना सेक्टर 8 की रामनगर कॉलोनी से ऑटो चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी से चोरी किया गया ऑटो बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को पूछताछ के बाद आज अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!