घरों में चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

घरों में चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

     फरीदाबाद, 15 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने घरों में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी के रहने वाले दानवीर उर्फ दाना के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से मुल्ला होटल से थाना एसजीएम नगर के एरिया में एक घर से 3 मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पूर्व में 5 से अधिक चोरी के मुकदमें दर्ज है। आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करता है, नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!