आने वाले समय में गुरुकुल में पढ़ाई करने वाले बच्चे देश दुनिया को नई दिशा देने का काम करेगे – मूलचंद शर्मा, केबिनेट मंत्री। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

आने वाले समय में गुरुकुल में पढ़ाई करने वाले बच्चे देश दुनिया को नई दिशा देने का काम करेगे – मूलचंद शर्मा, केबिनेट मंत्री।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 8 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। हरियाणा के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भारत देश हमेशा ऋषि मुनियों की धरती रहा है। उन्होंने कहा कि गांव मंझावली में यमुना घाट गुरुकुल का होना फरीदाबाद के लिए सौभाग्य की बात है। इस कार्यक्रम में पहुंचने पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का गुरुकुल की तरफ से जोरदार गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने गुरूकुल यमुना घाट मंझावली फरीदाबाद में आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज अपनी संस्कृति और मातृ भाषाओं को संजोयकर बच्चों का भविष्य संवारने के लिए चल रहे गुरुकुल देश के भविष्य बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर गुरुकुल के सभी अध्यापकों बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में गुरुकुल में पढ़ाई करने वाले बच्चे देश दुनिया को नई दिशा देने का काम करेगे। कैबिनेट मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि हरियाणा राज्य उत्तर प्रदेश से लगता राज्य है और यहां कुरुक्षेत्र की धरती भी महाभारत के युद्ध और गीता के उपदेश के लिए जानी जाती है तो उत्तरप्रदेश भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि और श्री राम भगवान की जन्मभूमि है। इस मौके पर मुख्य रूप से गुरुकुल के स्वामी पर्णवानंद, दिल्ली के पूर्व मंत्री योगानंद शास्त्री, आचार्य जयकुमार, ओमप्रकाश यजुर्वेदी, रामपाल शास्त्री, पूर्व विधायक राजेंद्र बीसला, नंदलाल कालरा सहित अन्य समाज से जुड़े आचार्यगण और ग्रामीण मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
error: Content is protected !!