होली के पर्व को ध्यान मे रखते हुए ‘खाध्य सुरक्षा विभाग’ द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

होली के पर्व को ध्यान मे रखते हुए ‘खाध्य सुरक्षा विभाग’ द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान!

😊 Please Share This News 😊

(दीपक कचरी स्टोर चंदौसी* से की *110 किग्रा* *रंगीन कचरी जब्त)

       आगामी *होली पर्व* के दृष्टिगत खाद्य एवं पेय पदार्थ में मिलावट पर प्रभावी कार्रवाई हेतु आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा जनपद के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है. इस क्रम में आज *दिनांक 19-02-2026* को मिलावट का संदेह होने पर निम्नानुसार खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किए गए।

1.गोपाल मोहल्ला चंदौसी स्थित *मै0 दीपक कचरी स्टोर* से खाद्य पदार्थ *रंगीन कचरी* का नमूना संग्रहित किया गया तथा प्रथम दृष्टया *अत्यधिक रंग का प्रयोग पाए जाने* पर शेष लगभग *110 किलोग्राम* रंगीन कचरी *जब्त* की गई।

2.फड़ियाई बाजार चंदौसी स्थित *गणेश स्टोर* से खाद्य पदार्थ *सरसों के तेल* का नमूना संग्रहित किया गया।

3.*जीआर फ़ैमिली मार्केट*, गौशाला रोड चंदौसी से *बेसन* व *मैदा* का नमूना संग्रहित किया गया।

उक्त नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किए गए हैं, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!