क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 6 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करवाने के नाम पर ठगी करने वाले साइबर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी देशभर के 26 राज्यों में करीब 1398 ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुके है, जिसमें उत्तर प्रदेश की 457, दिल्ली की 122, राजस्थान की 121, तेलंगाना की 120 वारदातें तथा हरियाणा में 32 वारदातें शामिल है। आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड, 19 डेबिट कार्ड व 8 चेक बुक तथा 25300 रुपए नगद बरामद किए गए है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए गिरफ्तार किए गए आरोपियों में साहिल, खालिद, देवेंद्र, जतिन, इरफान, नसीम, आसिम,अमित उर्फ सोनू, सचिन, सोनू तथा मोहम्मद कैफ उर्फ सान उर्फ जाट उर्फ अल हबीबी का नाम शामिल है। आरोपी देवेंद्र फरीदाबाद के पल्ला का रहने वाला है और बाकी सभी अन्य आरोपी दिल्ली के निवासी हैं। आरोपी देवेंद्र नोएडा में कोटक बैंक के क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट में थर्ड पार्टी के तहत काम करता है जो बैंक से नया क्रेडिट कार्ड बनवाने वाले ग्राहकों की जानकारी अपने साथियों को उपलब्ध करवाता था। आरोपी साहिल और खालिद दोनों पार्टनर हैं और मिलकर इस गिरोह को ऑपरेट करते हैं। आरोपियों ने फरीदाबाद की रहने वाली एक महिला के साथ भी साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देकर करीब 39000 रूपए हड़प लिए थे। महिला ने कोटक बैंक से अपना नया क्रेडिट कार्ड जारी करवाया था। आरोपी देवेंद्र ने क्रेडिट कार्ड धारक की जानकारी अपने साथियों को दी जिसके पश्चात आरोपियों ने महिला को कोटक बैंक कस्टमर केयर का प्रतिनिधि बनकर फोन किया और महिला से सारी जानकारी ले क्रेडिट कार्ड से 38996 रूपए उड़ा लिए। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को दिल्ली एनसीआर से गिरफ्तार कर लिया जिसमे साहिल, खालिद, नसीम, आसिम, अमित उर्फ सोनू, सचिन, सोनू तथा मोहम्मद कैफ शामिल थे, जबकि इन्हीं की निशानदेही पर जतिन, इरफान तथा देवेंद्र को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों के मोबाइल फोन फर्जी बैंक खातों में पिछले 2 माह में करीब 2 लाख रुपए का लेनदेन पाया गया है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात सभी आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!