फरीदाबाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीमों ने आरोपी महिला आसमा खातून द्वारा बनाई गई दुकानों को किया ध्वस्त। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीमों ने आरोपी महिला आसमा खातून द्वारा बनाई गई दुकानों को किया ध्वस्त।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 6 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। सरकार द्वारा नशा तस्करी और अपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए गए निर्देश पर जिला प्रशासन और फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्कर आसमा खातून के खिलाफ फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आज से 20 दिन पहले एत्मादपुर सब्जी मंडी में बनाए गए अवैध दूकान को ध्वस्त किया गया था। आरोपी महिला द्वारा राजीव नगर में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई 2 मकान को अब ध्वस्त कर नशा तस्करों को कड़ी चोट पहुंचाई है।
सेक्टर-31 एरिया राजीव नगर में आसमा खातून ने गांजा तस्करी करती थी, और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जगह पर अवैध बिल्डिंग का निर्माण किया हुआ था जिसमें 1103 व 1105 नंबर दो मकान थे। मकान नंबर 1103 में 1 दुकान तथा पीछे 2 कमरे बनाए गए थे। आरोपी महिला व उसकी 2 बेटियां अफसाना और शबाना मकान में नशे का अवैध व्यापार करती थी। मकान नंबर 1105 आसमा खातून की बेटी शबाना खातून के पास था। आरोपी महिला और उसके परिवार के खिलाफ अवैध नशा तस्करी के 11 मुकदमे दर्ज है जिसमें 7 मुकदमे आसमा खातून तथा 2-2 मुकदमे उसकी दो बेटियों के खिलाफ दर्ज हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा आसमा खातून को 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को कब्जा खाली करने का नोटिस दिया गया था। जिसके पश्चात आज आरोपी महिला द्वारा बनाई गई इन दुकानों को भी फरीदाबाद पुलिस तथा जिला प्रशासन की टीमों ने मिलकर ध्वस्त कर दिया गया है। तोडफ़ोड़ के दौरान एचएसवीपी के अधिकारी, जिला उपायुक्त विक्रम द्वारा नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डीसीपी सेंट्रल, मुकेश मल्होत्रा की देख-रेख में मौके पर मौजूद पुलिस बल के साथ तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों की लिस्ट तैयार की जा रही है जिनके खिलाफ फरीदाबाद पुलिस और जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!