सेक्टर-7-10 मार्केट कमेटी ने प्रधान वासुदेव अरोड़ा की अध्यक्षता में 37वीं विशाल जागरण का किया आयोजन।
 
                | 😊 Please Share This News 😊 | 

     फरीदाबाद, 2 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। सैक्टर-7-10 मार्किट कमेटी ने 37 वां विशाल माता रानी का जागरण प्रधान वासुदेव अरोड़ा की अध्यक्षता में करवाया। जिसमें वशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रदेश के परिहवन मंत्री पं. मूलचन्द शर्मा, विधायक नरेन्द्र गुप्ता व वरिष्ठ भाजपा नेता धनेश अदलक्खा उपस्थित थे। जिन्होंने मां की ज्याति प्रज्वलित करके जागरण का शुभारम्भ किया। माता रानी का गुणगान दिल्ली से आई राम-राणा की पार्टी द्वारा किया तथा फरीदाबाद में पहली बार इतनी सुन्दर झांकियां प्रस्तुत की गई जिससे उपस्थित भक्तजन मन-मोहित हुए।
प्रधान वासुदेव अरोड़ा ने बताया कि हमारी कमेटी पिछले 37 वर्षों से लगातार माता का जागरण करवा रही है और हमारी आशा है कि इसी जागरण से माता रानी की कृपा मार्किट पर हमेशा बनी रहती है। उन्होंने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।
मार्किट कमेटी में अवतार मित्तल, किशन मोंगा, नरेश भटेजा, ब्रिजेश, पवन अरोड़ा, हरीश गोरा, हेमंत, वेदप्रकाश अरोड़ा, गिर्राज तंवर, वाई पी भल्ला, रेखा चौधरी, डी डी शर्मा, विजय डागर, राकेश वधवा, अजय बहल, सुरेश कोशिक, खरबंदा, महेन्द्र शर्मा व शीतल लूथरा आदि ने सहयोग किया।
                            
                        
            
| व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें | 

 
                         
                                 
                                 
                                
