अलग-अलग जगहों से अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अलग-अलग जगहों से अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

     फरीदाबाद, 2 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव प्रभारी जगबीर सिंह की टीम ने 3 अलग-अलग स्थान से अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नितिन, सोनू उर्फ राहुल और जितेंद्र उर्फ भूरा का नाम शामिल है। आरोपी नितिन पलवल के गांव मीशाका, आरोपी सोनू उर्फ राहुल दिल्ली के मोलडबंद बदरपुर बॉर्डर का तथा आरोपी जितेंद्र उर्फ भूरा पलवल के गांव रामगढ़ का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी नितिन को कैली बाईपास रोड से, आरोपी जितेंद्र उर्फ भूरा को बल्लभगढ़ बस स्टैंड से तथा आरोपी सोनू उर्फ राहुल को थाना सराय ख्वाजा के क्षेत्र लक्कड़पुर फाटक से गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नितिन देसी कट्टे को 2500 में उत्तर प्रदेश के कोसी के गांव से किसी अनजान व्यक्ति से, आरोपी जितेंद्र उर्फ भूरा अवैध हथियार को 2000 में उत्तर प्रदेश के कोसी बस स्टैंड से तथा आरोपी सोनू उर्फ राहुल बदरपुर बस स्टैंड किसी अनजान व्यक्ति से 3000 में खरीद कर लाया था।
तीनों आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने शौक मौज के लिए तथा दोस्तों में आओ बाजी के लिए देसी कट्टे को खरीद कर लाए थे। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!