महिला विरुद्ध अपराध में मनचलों को काबू कर सिखाया सबक। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

महिला विरुद्ध अपराध में मनचलों को काबू कर सिखाया सबक।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 2 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। महिला पुलिस थाना सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर गीता की टीम ने महिला विरुद्ध अपराध में सराहनीय कार्य करते हुए 6 मनचलों को काबू करके अच्छा सबक सिखाया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि काबू किए गए आरोपियों में फरीदाबाद के रहने वाले दीपाकर उर्फ दीपू, पंकज, आमिर, अंकुर, दुर्गेश और आनंद के नाम का शामिल है। इन आरोपियों को सेंट्रल एरिया में स्थित टाउन पार्क सेक्टर, 12 विद्यालय, पार्क आदि सार्वजनिक स्थानों पर महिला व छात्र छात्राओं से छेड़छाड़ करते हुए काबू किया गया है। कुछ मनचलों को मौके पर हिदायत लेकर तथा अपराध के बारे में सजा के प्रावधान के बारे में जागरूक किया है। पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार महिला पुलिसकर्मी सादी वर्दी में सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद रहकर वहां पर छात्राओं या लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वालों पर निगरानी रखती हैं। सादी वर्दी में तैनात इन महिला पुलिसकर्मियों से थोड़ी दूर पर ही दुर्गा शक्ति की टीम मौजूद रहती है। यदि कोई भी लडक़ा सादी वर्दी में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों या किसी अन्य लडक़ी के साथ किसी भी प्रकार से छेड़छाड़ करता हैए भद्दे कमेंट पास करता है या उनका पीछा करता है तो थोड़ी दूरी पर ही मौजूद दुर्गा शक्ति की टीम को इशारा करके मौके पर बुलाया जाता है और वहीं पर आरोपी को मौके से दबोच लिया जाता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!