पटाखे छोडऩे वाली बुलेट मोटरसाइकिल के कल से अब तक 16 चालान व इंपाउंड कर की कानूनी कार्रवाई। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पटाखे छोडऩे वाली बुलेट मोटरसाइकिल के कल से अब तक 16 चालान व इंपाउंड कर की कानूनी कार्रवाई।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 29 सितम्बर (अरुण शर्मा)। ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का अभियान फरीदाबाद पुलिस द्वारा चलाया गया है। जिसके तहत ट्रैफिक पुलिस साइलेंसर मॉडिफाई करवा के पटाखे छोडऩे वाली बुलेट मोटरसाइकिल के कल से अब तक 16 चालान व इंपाउंड कर कानूनी कार्रवाई की गई है, साथ ही मोटरसाइकिल में मॉडिफाई करने वाले मैकेनिक के खिलाफ भी कार्यवाही की जायेगी ।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि डीसीपी ट्रैफिक के दिशा-निर्देश तथा एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार के मार्गदर्शन में ट्रैफिक पुलिस द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे छोडऩे वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कल से अब तक करीब 190 बुलेट मोटरसाइकिल को चैक किया गया चैकिंग के दौरान 16 बुलेट मोटरसाइकिल का चालान व इंपाउंड कर कानूनी कार्रवाई की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने वर्ष 2021 में पटाखे छोडऩे वाली 132 बुलेट मोटरसाइकिल को इंपाउंड किया था। जिसमें सबसे अधिक वर्ष 2021 के माह मार्च में 38 तथा अप्रैल 84 बुलेट मोटरसाइकिल को इंपाउंड किया था तथा वर्ष 2022 में 65 बुलेट मोटरसाइकिल जिसमें कल से अब तक 16 बुलेट मोटरसाइकिल का चालन व इंपाउंड कर कानूनी कार्रवाई की गई है। साथ ही वर्ष 2022 में अब तक गाडिय़ों में ब्लैक फिल्म का प्रयोग करने वाले 119 वाहनों के चालान कर कानूनी कार्रवाई की गई है। ट्रैफिक नियम तोडने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2022 अगस्त तक 102551 ऑनलाइन चालान काटे गए है। सितम्बर माह में 603 चालान ओवरस्पीडिंग, 2408 रॉन्ग साइड ड्राइविंग, 859 चालान बिना हेलमेट यात्रा करने, 577 चालान अवैध पार्किंग, 1307 नंबर प्लेट, 117 प्रदूषण, 593 चालान बिना सीट बेल्ट यात्रा करने के शामिल है। जिनमें 11219 कुल चालान काट कर 5690700 का जुर्माना किया है।
जिसमें स्मार्ट सिटी योजना के तहत लगे कैमरो द्वार अगस्त माह तक 76756, पोस्टल चालान 110594 तथा ई-चालान 102551 काटे गए इन चालानों में मुख्यत: 36126 चालान ओवरस्पीडिंग, 3925 रॉन्ग साइड ड्राइविंग, 79452 चालान बिना हेलमेट यात्रा करने, 7775 चालान अवैध पार्किंग, 13558 नंबर प्लेट, 1006 प्रदूषण, 4784 चालान बिना सीट बेल्ट यात्रा करने के शामिल है। साथ ही वर्ष 2021 में 138416 चालान काटे थे जिनसे 77846850 रूपए प्राप्त किए था। काटे गए इन चालानों में मुख्यत: 29348 चालान ओवरस्पीडिंग, 22769 रॉन्ग साइड ड्राइविंग, 22038 चालान बिना हेलमेट यात्रा करने, 8906 चालान अवैध पार्किंग, 6816 नंबर प्लेट, 2604 प्रदूषण, 5916 चालान बिना सीट बेल्ट यात्रा करने के शामिल है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!