धोखाधड़ी से 38 लाख रुपए का गबन करने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

धोखाधड़ी से 38 लाख रुपए का गबन करने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

    फरीदाबाद, 24 सितम्बर (अरुण शर्मा)। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर रामबीर व उनकी टीम ने धोखाधड़ी से 38 लाख रुपए का गबन करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम समीर उर्फ रशीद और मुदस्सीर अहमद है। आरोपी रशीद अलवर तथा मुदस्सिर जम्मू कश्मीर का रहने वाला है। आरोपी रशीद तथा पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2020 में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें मुख्य आरोपी रशीद तथा उसके जीजा इकबाल ने फर्जी कागजात के आधार पर फरीदाबाद में स्थित मैग्मा फिनकॉर्प लिमिटेड कंपनी से जेसीबी खरीदने के लिए 19-19 लाख रुपए के दो लोन करवाए थे। इस लोन में कंपनी के दो अधिकारियों की मिलीभगत की शिकायत भी दी गई थी जिसकी अभी जांच की जा रही है। आरोपियों ने लोन लेने के पश्चात एक भी किश्त नहीं भरी और लोन पर प्राप्त दोनों जेसीबी को जम्मू कश्मीर एक व्यक्ति को बेच दिया। पुलिस जांच में पाया गया कि आरोपियों द्वारा लोन के लिए जमा कराए गए कागजात फर्जी हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पिछले महीने आरोपी इकबाल को गिरफ्तार कर लिया। इसके पश्चात आरोपी रशीद को 17 सितंबर को गिरफ्तार करके 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया जिसमें पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने अपने साथी मुदस्सिर के बारे में पुलिस को सूचना दी जिसे पुलिस ने 20 सितंबर को गिरफ्तार करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मेवात के रहने वाले हैं और उन्होंने फरीदाबाद का एक फर्जी पता तैयार करके उसके आधार पर लोन करवा लिया। आरोपियों ने बताया कि जो पैसे उन्होंने जेसीबी बेचकर मिले थे वह उन्होंने खर्च कर दिए। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है वहीं इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की जांच की जा रही है जिनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
error: Content is protected !!