प्रदेश में लगभग 5 लाख बुजुर्ग ऐसे है, जिनकी सरकार द्वारा नाजायज तरीके से पेंशन काटी गयी – नवीन जयहिन्द। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

प्रदेश में लगभग 5 लाख बुजुर्ग ऐसे है, जिनकी सरकार द्वारा नाजायज तरीके से पेंशन काटी गयी – नवीन जयहिन्द।

😊 Please Share This News 😊

     फरीदाबाद, 24 सितम्बर (अरुण शर्मा) नवीन जयहिन्द ने फरीदाबाद में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि गांधरा गांव निवासी 102 वर्षीय किंग दादा दुलीचंद को सरकार द्वारा मृत घोषित करके उनकी पेंशन काट दी गई थी। जब हमने इस मामले को उठाया तो हमे पता चला कि प्रदेश में लगभग 5 लाख बुजुर्ग ऐसे है, जिनकी सरकार द्वारा नाजायज तरीके से पेंशन काटी गयी है। जिसमे विकलांग ओर विधवा महिलाएं भी शामिल है।
जयहिन्द ने कहा इन सबके बाद हमने रोहतक में दादा दुलीचंद की बारात निकाली फिर चंडीगढ़ भी गए। जहां मुख्यमंत्री ने गलती मानी और विभाग को आदेश दिया कि 15 दिनों के अंदर-अंदर 30 सितम्बर तक पूरे प्रदेश में जहां-जहां ये समस्या है उनका समाधान होना चाहिए। साथ ही जयहिन्द ने कहा अगर सरकार ऐसा नही करती है तो एक बड़ा आंदोलन होगा।
पेंशन सम्बंधित समस्या को लेकर सरकार द्वारा हर जिले में में एक-एक नम्बर जारी किया है। सरकार द्वारा फरीदाबाद जिले के लिए 9306.646.637 नम्बर जारी किया गया। जयहिन्द ने कहा कि अगर आपको कोई पेंशन संबंधित समस्या है तो सरकार द्वारा जारी नंबर पर कॉल करें या डीसी ऑफिस में पेंशन विभाग में जाए ओर अपनी पेंशन चालू करवाएं। अगर यहां भी आपकी किसी प्रकार की सुनवाई नही होती है तो आप हमारे पास 7027.811.811 पर कॉल करके आप अपनी शिकायत बता सकते है। हम आपकी पेंशन बनवाएंगे।
सरकार भी यह मान चुकी है 2 लाख ऐसे व्यक्ति है जिनके साथ इस तरह की नाइंसाफी हुई है। लेकिन अब किंग दादा दुलीचंद के आदेशानुसार हम प्रदेश के हर जिले में जाएंगे। ताकि ज्यादा से ज्यादा बुजुर्ग, विकलांग ओर विधवा महिलाए अपनी कटी हुई पेंशन दोबारा चालू करवा सके।
जयहिन्द ने बताया सरकार के अनुसार 1 लाख 75 हजार 298 लोगों की पेंशन टेक्निकल गड़बड़ी के कारण रोकी गयी है। फैमिली आईडी में गड़बड़ी के कारण 1 लाख 4 हजार 655 लोगों की पेंशन रोकी गयी है। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के डेटा अनुसार 70 हजार 643 लोगो की पेंशन कतई गयी। 14 हजार 691 लोग तो ऐसे है जो जिंदा है लेकिन मरे हुए दिखा रखा है। 18 हजार 581 विधवा महिलाओ के पति जिंदा दिखा रखे है। 34 हजार 703 लोग ऐसे है जिनकी आय शून्य है लेकिन 2 लाख रुपए आय दिखा रखी है। 33 हजार 616 लोगो को एक्ससर्विसमैन दिखा रखा है। 4500 विकलांग ऐसे है जिन्हें बिल्कुल फिट दिखा कर उनकी पेंशन काट दी। 2404 लोगो को सरकारी कर्मचारी दिखाकर उनको सरकारी पेंशन देते है जबकि वे सरकारी कर्मचारी नही है। 2044 लोगों की लाडली पेंशन को रोक दिया गया। जबकि 2 लाख ऐसे व्यक्ति है जो 60 वर्ष से ऊपर है और उनकी पेंशन नही बना रहे।
जयहिन्द ने बताया कि चौधरी देवीलाल ने यह बुढापा पेंशन बुजुर्गो का सम्मान करने के लिए शुरू की थी। वे आज देवीलाल के नाम से वोट लेने वाले बुजुर्गो के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ चुप्पी साधे बैठे हुए है।
इस प्रैस वार्ता में डॉ भारत, डॉ अजीत, कपिल, सागर, अरुण, प्रिंस, सजेंदर आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!