नशे के इंजेक्शन की तस्करी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

नशे के इंजेक्शन की तस्करी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 22 सितम्बर (अरुण शर्मा)।पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 प्रभारी अशोक कुमार की टीम ने नशे के इंजेक्शन की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी का नाम केशव है। आरोपी दिल्ली के गांव कराला का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना डबुआ क्षेत्र से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 200 नशे के इंजेक्शन बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना डबुआ में नशा तस्करी की धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने कम समय में अधिक पैसे कमाने के लालच में आकर नशे के इंजेक्शन बेचने का काम शुरू किया था। आरोपी नशे के इंजेक्शनों को दिल्ली के अशोक विहार से अमित नाम के व्यक्ति से खरीद कर लाया था जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!