फस्र्ट एड की आवश्यकता और प्रशिक्षण के बारे में कार्यक्रम किया आयोजित। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फस्र्ट एड की आवश्यकता और प्रशिक्षण के बारे में कार्यक्रम किया आयोजित।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 10 सितम्बर (अरुण शर्मा)। सराय ख्वाजा स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड, जूनियर रेडक्रॉस और गाइड्स ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा के निर्देशानुसार वल्र्ड फस्र्ट एड दिवस पर ब्रिगेड सदस्यों को फस्र्ट एड की आवश्यकता और प्रशिक्षण के बारे में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने ब्रिगेड एवं जे आर सी सदस्य छात्रों को संबोधन में कहा गया कि फस्र्ट एड द्वारा सडक़ दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को अस्सी प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। फस्र्ट एड का अर्थ किसी भी घायल व्यक्ति को चिकित्सा सहायता मिलने से पहले दी जाने वाली सहायता होता है। आपात स्थिति में बहुत से व्यक्ति प्राथमिक उपचार नहीं मिलने पर जीवन खो देते है। ऐसा सामान्यत: तब होता है जब शरीर से रक्त अधिक बहने लगता है। इस स्थिति में रक्त को बहने से रोकना, घाव होने पर उस पर ऑइंटमेंट, पट्टी करना व्यक्ति की जान बचा सकता है। हर वर्ष एक थीम तय की जाती है। वर्ष 2022 की थीम है आजीवन प्राथमिक उपचार।
विद्यालय की छात्राओं का फस्र्ट एड संबंधित पेटिंग बना कर जीवनपर्यंत फस्र्ट एड का संदेश देने के लिए प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने सभी छात्राओं और प्रवक्ता आदित्य, गीता, प्रज्ञा, रजनी कपूर, चंदन बिंदु सहित सभी का आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

November 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
error: Content is protected !!