विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहने और जीवन जीने के लिए किया प्रेरित। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहने और जीवन जीने के लिए किया प्रेरित।

😊 Please Share This News 😊

     फरीदाबाद, 10 सितम्बर (अरुण शर्मा)। राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ रूचिरा खुल्लर के निर्देशन में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य में एक प्रेरणादायी भाषण का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बीके हॉस्पिटल से प्रीती यादव और उनकी टीम मौजूद रही। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहने और जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. अरूण लेखा ने भी विद्यार्थियों को अपने माता-पिता के साथ बात सांझा करने और तनाव से दूर रहने का सुझाव दिया। सुव्यवस्थित मंच संचालन करते हुए डॉ. जोरावर सिंह ने काव्यात्मक पंक्तियों द्वारा सच्चाई का आईना दिखाया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. हरवंश चौधरी, डॉ. अंकित कौशिक और डॉ. विशाल सिंह रहे। डा. तरूण अरोडा, डा. सबीना सिंह, डा.मोनिषा चौधरी का भी कार्यक्रम की सफलता में विशेष सहयोग रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!