दीपावली पर्व से पहले सेक्टर की सभी सडक़ों का नवीनीकरण किया जाएगा – कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

दीपावली पर्व से पहले सेक्टर की सभी सडक़ों का नवीनीकरण किया जाएगा – कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 10 सितम्बर (अरुण शर्मा)। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज शनिवार को सेक्टर-65 वासियों को करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये की धनराशि से बनने वाली सडक़ों की सौगात दी। सेक्टर-65 की सभी सडक़ों का नवीनीकरण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि दीपावली पर्व से पहले सेक्टर की सभी सडक़ों का नवीनीकरण किया जाएगा।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और सेक्टर वासियों को बल्लभगढ़ मोहना रोड पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए मोहना रोड के ऊपर एलिवेटेड पुल का निर्माण भी जल्द शुरू करवाया जाएगा। 2014 से पहले बल्लभगढ़ के हरी विहार और आदर्श नगर जैसे इलाके में पैदल निकलना भी मुश्किल था, लेकिन प्रदेश की मनोहर सरकार ने बल्लभगढ़ के पूरे इलाके को आरएमसी और इंटरलॉकिंग टाइल में तब्दील करने का बहुत बड़ा कार्य किया है। जिसके लिए वे प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आभारी रहेंगे।
केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ प्रदेश में बिना भेदभाव के कार्य कर रही है।
सेक्टर वासियों ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का सडक़ को बनवाने के लिए पगड़ी पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया, ये सभी सडक़े डबल लेयर की बनाई जाएगी।
इस मौके पर टिपर चंद शर्मा, प्रकाश भाटी, राजेंद्र शर्मा, अनिल भाटी, रमेश भारद्वाज, पीएल शर्मा, आरसी शर्मा, मुकेश शर्मा, बृजलाल शर्मा, पारस जैन, योगेश शर्मा, प्रताप भाटी, लखन बेनीवाल, दिनेश सहित सेक्टर वासी और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण फरीदाबाद के अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!