नगर निगम जूनियर इंजीनियर यूनियन का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ संपन्न। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

नगर निगम जूनियर इंजीनियर यूनियन का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ संपन्न।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 1 सितम्बर (अरुण शर्मा) नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई नगर निगम जूनियर इंजीनियर यूनियन का चुनाव आज सर्वसम्मति से बीके चौक स्थित नगर निगम कर्मचारी यूनियन कार्यालय में नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। श्री शास्त्री ने बताया कि इस चुनाव में सर्वसम्मति से वीर सिंह तेवतिया को प्रधान व अजय कुमार को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया तथा वरिष्ठ उप प्रधान प्रमोद पचौरी, उप प्रधान संदीप राणा व कपिल भारद्वाज, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, सह सचिव करण रावत तथा विपिन कुमार, रविंद्र कुमार, प्रवीण शर्मा, दीपक जाखड़ व शिव कुमार को सदस्य चुना गया। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्य को नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के उप महासचिव सुनील चिंडालिया ने शपथ ग्रहण करवाई।
इस अवसर पर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की उपाध्यक्ष कमला, राज्य सचिव अनूप चिंडालिया, ऑडिटर परस राम अधाना, संघ के जिला प्रधान दलीप बोहत, जिला सचिव नानक चंद खेरालिया आदि नेता उपस्थित थे। संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव किसी भी संगठन को मजबूत करने के लिए करवाने अति आवश्यक है। श्री शास्त्री ने कहा कि सरकार द्वारा पार्ट वन के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल करने के लिए 3 माह का वेतन रोक कर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा सरकार की इस दमन एवं शोषणकारी नीति का विरोध करेगा। श्री शास्त्री ने निगमायुक्त से अपील की है कि पार्ट वन के सभी कर्मचारियों का वेतन तुरंत प्रभाव से दिया जाए अन्यथा संघ को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
error: Content is protected !!