सेक्टर-16 लूट के मामले में लूट के मुख्य आरोपी के साथ 4 आरोपित गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सेक्टर-16 लूट के मामले में लूट के मुख्य आरोपी के साथ 4 आरोपित गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 31 अगस्त (अरुण शर्मा)। सेक्टर-16 में हुई लूट के मामले में संज्ञान लेते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 प्रभारी की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए लूट के मुख्य आरोपी के साथ 4 आरोपियों के गिरफ्तार किया है।
एसीपी क्राइम सुरेन्द्र स्योराण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में ड्राईवर जितेन्द्र उर्फ जीतू, संजय, अंकित और सुमित का नाम शामिल है। आरोपी जितेन्द्र और संजय गांव तिगांव से, आरोपी अंकित सेक्टर-88 का तथा आरोपी सुमित उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर का व वर्तमान में गांव भूपानी का रहने वाला है। आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू ने योजना के तहत अपने साथियों के साथ मिलकर 28 अगस्त को शाम करीब 6 बजे लूट की वारदात को अनजाम दिलवाया था। आरोपी जितेन्द्र और शोरुम के अकाउंटेंट राजकिशोर 5.50 लाख रूपए लेकर मालिक के घर जा रहे थे। तभी 3 लडके मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। सेक्टर-16 सब्जी मंडी के पास मोटरसाइकिल गाडी के आगे लगा दी और एक लडके ने डंडे से गाडी वैगनाआर के शीशे को तोड दिया दूसरे ने देसी पिस्टल को दिखाकर बैग को छीन लिया और मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना पुलिस को 112 पर दी गई। जिसके कुछ समय बाद ही मौके पर पुलिस पहुंची। शोरुम के सहायक राजकिशोर की शिकायत पर थाना सेक्टर-17 में अवैध हथियार से लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरु कर दी। मामले की कार्रवाई क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 को मिली। मामले में क्राइम ब्रांच ने तफ्तीश करते हुए ड्राइवर जितेन्द्र उर्फ जीतू से वारदात से संबंध में पूछताछ की तो जितेन्द्र पर शक हुआ। जिस पर क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्र छोडे जिससे वारदात के होने में आरोपी जीतू का संबंध पाया गया। आरोपी जितेन्द्र को गांव तिगांव से गिरफ्तार किया है। आरोपिसे पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ जिसमें आरपी ने बताया की उसपर कर्जा होने के कारण उसने अपने चाचा के लडके और दोस्तों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। आरोपी ने योजना के तहत 5.5 लाख रु की लूट सेक्टर.16 में करवा दी। जिसमें आरोपी संजय को गांव तिगांव से, आरोपी अकिंत को सेक्टर-88 से तथा आरोपी सुमित को गांव भूपानी से लूट के मामले में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी गाडी के शोरुम में पिछले 7 महिने से ड्राइवरी का काम कर रहा है। आरोपी को पैसे लाने ले जाने का काम मिला था। जिसको पैसे के बारे में पूर्ण जानकारी थी। मामले में पैसे और हथियार की बरामदगी के लिए आरोपी अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!