सीवरेज के गंदे पानी की निकासी न होने से गुस्साए लोगों ने लगाया सडक़ पर जाम। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सीवरेज के गंदे पानी की निकासी न होने से गुस्साए लोगों ने लगाया सडक़ पर जाम।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 29 अगस्त (अरुण शर्मा)। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नंगला एंक्लेव पार्ट-2 सुभाष चौक के समीप सीवरेज के गंदे पानी की निकासी न होने से गुस्साए स्थानीय लोगों ने आज चौ. सुरेश तेवतिया के नेतृत्व में सडक़ पर जाम लगा दिया। इस समस्या से त्रस्त लोगों ने गंदे पानी में बैठकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलने पर क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नगेंद्र भड़ाना मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों की समस्या सुनीं। लोगों ने बताया कि सीवरेज का यह गंदा पानी काफी समय से भरा हुआ है, जिसकी शिकायत विधायक सहित निगम अधिकारियों को की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही, जिसके चलते आज उन्हें सडक़ जाम करने को मजबूर होना पड़ा।
इस दौरान नगेंद्र भड़ाना ने तुरंत निगम अधिकारियों को इसकी जानकारी देते हुए मौके पर बुलाया। इसके उपरांत नगर निगम के दो जेई वहां पहुंचे और लोगों ने निगम अधिकारियों को गंदे पानी में उतारते हुए उन्हें समस्या को दिखाया। निगम अधिकारियों ने पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना सहित लोगों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर गंदे पानी की निकासी की समस्या का हल कर दिया जाएगा। फिलहाल उन्होंने टैंकर लगाकर पानी निकासी की शुरूआत करवा दी थी, जिसके बाद लोगों ने जाम खोला।
लोगों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर समाधान नहीं हुआ तो वह भारी संख्या में पहुंचकर निगम मुख्यालय का घेराव करने से गुरेज नहीं करेंगे।
इस मौके पर सर्वेश मिश्रा, इस्लाम खान, गुलाब ठाकुर, मामचंद प्रधान, सुंदर नागर, जग्गी नागर, बबलू, सुनील कुशवाहा, प्रवीन बैंसला, प्रेम चौधरी, हरिओम, घनश्याम, नेमी, सुंदर दहिया, नारायण, सुनील नागर सहित अनेकों स्थानीय लोग मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!