हरियाणा के कई स्टेडियमों व खेल के मैदानों को नवीनीकरण करने के लिए एक विस्तृत परियोजना भी तैयार की गई है -खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हरियाणा के कई स्टेडियमों व खेल के मैदानों को नवीनीकरण करने के लिए एक विस्तृत परियोजना भी तैयार की गई है -खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 29 अगस्त (अरुण शर्मा)। प्रदेश के खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त तीरंदाजी फील्ड तैयार किया जाएगा। इससे यहां से तीरंदाजी के भी बेहतरीन खिलाड़ी निकलेंगे। इसके साथ ही सेक्टर-12 खेल परिसर में हॉकी मैदान में फ्लड लाईटें व नए गोल पोस्ट लगाई जाएगी और बास्केटबॉल के खिलाडिय़ों के लिए चेंजिंग रूम, बाथरूम और शौचालय तैयार करवाए जाएंगे। खेल राज्य मंत्री सोमवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में खेल व खिलाडिय़ों के लिए सबसे बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले नेता वोटों के लिए स्टेडियम तैयार करवाते थे और उनमें खिलाडिय़ों की जरूरत का ध्यान कम रखा जाता था। वहीं वर्तमान सरकार में खिलाडिय़ों व खेलों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खेल सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज का दिन मेजर ध्यान की स्मृति में खेलों व खिलाडिय़ों को कुछ देने का है। उन्होंने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए आज के दिन खिलाडिय़ों को कुछ सौगात दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद सेक्टर-12 के इस खेल परिसर में फुटबाल ग्राउंड में स्थित स्टेज को कुछ पीछे हटाकर बड़ा किया जाएगा और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि खेल परिसर में मौजूद एथलेटिक्स स्टेडियम का भी जरूरत के अनुसार नवीनीकरण किया जाएगा।
गुरुग्राम के लिए घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम में हॉकी मैदान काफी पुराना हो चुका है। ऐसे में इसके फिल्ड के लेआउट को दोबारा से डिजाइन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिम्नास्टिक हाल का निर्माण किया जाएगा। गुरुग्राम में ही खिलाडिय़ों के लिए पुनर्वास केंद्र (रिहैलीटेशन सेंटर) की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी के कंवाली गांव में भी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हॉकी मैदान तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्व के कई देशों में बीच वॉलीबॉल खेल काफी प्रसिद्ध है। ऐसे में हरियाणा के सभी 22 जिलों में भी बीच वॉलीबॉल खेल के मैदान तैयार करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कई स्टेडियमों व खेल के मैदानों को नवीनीकरण करने के लिए एक विस्तृत परियोजना भी तैयार की गई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 1100 खेल नर्सरियां स्थापित करने की घोषणा की थी और इनमें से 800 अलॉट कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि पहले खिलाडय़िों को पदक जीतने के बाद मंत्रियों के चक्कर लगाने के पश्चात ईनाम राशि मिलती थी लेकिन अब उन्हें खेल की प्रैक्टिस के दौरान ही ईनाम राशि दे दी जाती है। खेल राज्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि वर्ष 2009 के बाद से जितने भी खिलाडिय़ों के कैश अवार्ड बचे हुए हैं वह एप्लाई करें उन्हें पूरा पैसा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हमें हरियाणा को खेलों में आगे बढ़ाना है। हमने प्रदेश में 3-4 नए खेलों को शामिल करने का निर्णय लिया है और इस लक्ष्य को हम जल्द ही हासिल भी कर लेंगे।
इस दौरान उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई देते हुए फरीदाबाद व गुरुग्राम की हॉकी टीमों के खिलाडिय़ों से मुलाकात की और मैच शुरू करवाया। इस अवसर पर उन्होंने फरीदाबाद जिला के कई आवार्डी खिलाडिय़ों को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद ईमरान रजा ने खेल राज्यमंत्री का स्वागत किया और सभी खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई भी दी।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, एसडीएम परमजीत चहल, सीटीएम नसीब कुमार, तहसीलदार नेहा सहारण, उपनिदेशक खेल गिर्राज सिंह, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सिंह, मंच संचालक ज्योति कुमार छाबड़ा सहित कई गणमान्य व्यक्तिए प्रशिक्षक व खिलाड़ी मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!