10 अगस्त से हरियाणा के फरीदाबाद में चल रही भोजपुरी फिल्म (ससुरारी जिंदाबाद) की शूटिंग का सफलतापूर्वक हुआ समापन।। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

10 अगस्त से हरियाणा के फरीदाबाद में चल रही भोजपुरी फिल्म (ससुरारी जिंदाबाद) की शूटिंग का सफलतापूर्वक हुआ समापन।।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 29 अगस्त (अरुण शर्मा)। फिल्म लेखक, निर्माता व निर्देशक मामेन्द्र कुमार की फिल्म प्रोडक्शन हाउस डिस्कवरी फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा निर्मित की जा रही प्रोडक्शन नंबर 4 भोजपुरी फिल्म (ससुरारी जिंदाबाद) की शूटिंग उत्तर प्रदेश के नोएडा एवं हरियाणा के फरीदाबाद में 10 अगस्त से बड़े जोर-शोर से चल रही थी जिसका सफलता पूर्वक समापन हुआ।
इस फिल्म के हीरो भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू फिल्म की हीरोइन चांदनी सिंह एवं तेजी से उभरती अभिनेत्री श्वेता म्हारा वरिष्ठ कलाकार गिरीश शर्मा के अलावा विद्या सिंह, साहब लालधारी, कौशल शर्मा, तेजपाल शर्मा, प्रदीप गुप्ता, रेखा शर्मा, श्रेया देब, नीलू भारती, त्रिवेणी बाबू, सुधीर झा, प्रदीप मित्र, नीतू सिंह, संजीव कुशवाहा, हरीश शर्मा, हरिंदर शर्मा एवं बाल कलाकार अमृत भारद्वाज अभिनय कर रहे हैं।
शूटिंग के अंतिम दिन सभी कलाकारों एवं टेक्नीशियंस को पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।
सम्मानित करने वालो में निर्माता मामेंद्र कुमार सहित स्थानीय नेता, समाज सेवी, बुद्धिजीवी एवं स्थानीय कलाकार शामिल रहे विशेष तौर पर विधायक टेकचंद शर्मा के पूर्व राजनैतिक सलाहकार डा. तेजपाल शर्मा, जे पी राय, विष्णु कौशिक, प्रदीप गुप्ता, संजीव कुशवाहा, सोनू सुमन, त्रिवेणी, शिवानी, अमृत भारद्वाज सिकरौना चौकी प्रभारी आदि थे।
गौरतलब है कि भव्य पैमाने पर बनाई जा रही इस फिल्म के निर्माता मामेंद्र कुमार हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है निर्देशक सुनील मांझी ने। लेखक पिंकू दूबे हैं। संगीतकार मधुकर आनन्द हैं। डीओपी डी के शर्मा, डांस मास्टर कानू मुखर्जी हैं। कला सिकन्दर विश्वकर्मा का है। ई पी गिरीश शर्मा, प्रोडक्शन कंट्रोलर विजय मौर्य, कार्यकारी निर्माता शिवानी भारद्वाज हैं। मुख्य सहायक निर्देशक आर्यन शुक्ला, मिलन मन्जोशी, असिस्टेंट डायरेक्टर आकाश श्रीवास्तव, स्टील फोटोग्राफर मोहित व सोनू सुमन हैं। ड्रेस विवेक पटेल, मेकअप अनुज, लाइट अनुज, कैमरा पंकज, कैटरिंग ऋषि यादव का है। पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!