शहर की प्रतिष्ठित संस्था भोजपुरी अवधी समाज के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुए सम्पन्न। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

शहर की प्रतिष्ठित संस्था भोजपुरी अवधी समाज के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुए सम्पन्न।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 29 अगस्त (अरुण शर्मा)। शहर की प्रतिष्ठित संस्था भोजपुरी अवधी समाज के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए। यह चुनाव डबुआ कालोनी स्थित भोजपुरी अवधी समाज धर्मशाला में आयोजित किए गए। चुनाव अधिकारी पं. रमाकांत तिवारी की देख-रेख में आयोजित किए गए। जिसमें सर्व सम्मति से दो वर्ष के लिए अध्यक्ष पद पर रघुबर दयाल एवं कार्यवाहक बद्री प्रसाद चुने गए।
संस्था के संस्थापक सदस्य एवं प्रचार मंत्री प्रदीप गुप्ता ने बताया कि महामंत्री के रूप में नरेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष रामसेवक शाह, उपकोषाध्यक्ष मेघनाथ, उपाध्यक्ष हरि नारायण दूबे, रामलच्छन यादव, संयुक्त सचिव के रूप में एडवोकेट अजय सिंह, चन्द्रशेखर यादव, संगठन मंत्री रामप्रीत, विनोद गुप्ता को चुना गया है।
श्री गुप्ता ने बताया कि आज सम्पन्न हुए चुनाव की नव गठित कार्यकारिणी दो वर्षों के लिए चुनी गई है। संस्था लगातार सामाजिक कार्यों जैसे रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र जांच शिविर लगाए जाते है। आम जन के लिए संस्था की धर्मशाला सर्व समाज के कार्यों के लिए उपलब्ध है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!