विधायक नीरज शर्मा ने काफी समय से लम्बित रखा हुआ कार्य करवाया शुरू। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

विधायक नीरज शर्मा ने काफी समय से लम्बित रखा हुआ कार्य करवाया शुरू।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 28 अगस्त (अरुण शर्मा)। वार्ड न.8 कपडा कालोनी की गली नं.9 एवं गली न.11 एवं 9 को जोडऩे वाली गली एंव एडवोकेट सुरेश एंव अकुंर सेठी वाली गली का निर्माण कार्य जोकि काफी लम्बें से लम्बित पडा था उसके निर्माण कार्य का आज वार्ड-8 की मौजूदा सरदारी के साथ कार्य शुरू करवाया गया। उक्त गलियों का निर्माण कार्य लगभग 22 लाख रूपए की लगत से पूर्ण किया जाएगा। इस मौके पर वार्ड-8 से युवा नेता कविन्द्र फागना, वार्ड-8 के जेई दिनेश आर्य, विवेक गौतम, तुलाराम शास्त्री, खजान सिंह, जय प्रकाश गुलिया, अनिल पडि़त, राममेहर प्रधान व अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
वार्ड न.6 मस्जिद वाली गलियों का एंव मेनहोंल चैम्बर उठाने का निर्माण कार्य जोकि काफी लम्बें से लम्बित पडा था उसके निर्माण कार्य का आज पुन: वार्ड-6 की मौजूदा सरदारी के साथ कार्य शुरू करवाया गया। विधायक नीरज शर्मा ने बताया की उक्त निर्माण कार्य शुरू तो किया गया था लेकिन काफी समय से इस लम्बित रखा हुआ था, नगर निगम मे उच्च अधिकारियों से बात करके इस कार्य को शुरू करवाया गया। उक्त निर्माण कार्य लगभग 1 करोड 47 लाख रू की लगत से पूर्ण किया जाएगा। इस मौक पर वार्ड-6 के जेई प्रवीण शर्मा, वार्ड-6 से तेजपाल नैन, नेमचंद बैठेनियां, गोपाल बैठेनियां, लक्षमण सिंगला, दर्शन गोयल, शिव दत्त, विनोद पंडित, लोकेश मितल, नवीन गोयल, शशी कांत, राम सिंह यादव व अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
वार्ड नं6 लक्षमण टैक्टर वाली गली एवं चाचा चौक से सोहना रोड दयाल पाकेट में सीवर लाईन एवं इंटरलांकिंग टाईल लगाने का निर्माण कार्य जोकि काफी लम्बें से लम्बित पडा था, जिसके कारण स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा था लोगों की मांग अनुसार नगर निगम के उच्च अधिकारी से बात करके इसका निर्माण कार्य का आज वार्ड-6 की मौजूदा सरदारी के साथ कार्य शुरू करवाया गया। विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि उक्त निर्माण कार्य होने से वार्ड-6 चाचा चौक से सोहना रोड दयाल पाकेट के निवासियों को गली में जल भराव की समस्या की निजात मिलेगी। उक्त निर्माण कार्य लगभग 82 लाख रूपए की लगत से पूर्ण किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!