भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसी नेताओं ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसी नेताओं ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद,20 अगस्त (अरुण शर्मा)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसी नेताओं ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने ओल्ड फरीदाबाद स्थित स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा को गंगाजल से साफ करके उस पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस नेता बलजीत कौशिक, पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. बीआर ओझा के पुत्र राजन ओझा, अनुज शर्मा एडवोकेट, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता फागना, डा. सौरभ, विनोद कौशिक, बबलू कौशिक, आकाश पंडित, रंधावा फागना, अभिनाश गुप्ता व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए बलजीत कौशिक ने कहा कि राजीव गांधी भारत में सूचना क्रान्ति के जनक माने जाते हैं। देश के कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय उन्हें जाता है। इतना ही नहीं बल्कि स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत रिजर्वेशन दिलवाने का काम उन्होंने ही किया। श्री कौशिक ने कहा कि मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिलवाया। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में राजीव गांधी के सहयोग को नकारा नहीं जा सकता, आज भारत देश जो उन्नति के शिखर पर पहुुंचा है, उसकी नींव राजीव गांधी द्वारा ही रखी गई थी।
इस मौके पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लेते हुए देश व समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!