प्रथम स्वाधीनता संग्राम की अग्रणी प्रणेता अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी का 191 वां जन्मदिवस समारोह कार्यक्रम किया आयोजित। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

प्रथम स्वाधीनता संग्राम की अग्रणी प्रणेता अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी का 191 वां जन्मदिवस समारोह कार्यक्रम किया आयोजित।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद,16 अगस्त (अरुण शर्मा)। प्रथम स्वाधीनता संग्राम की अग्रणी प्रणेता अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी का 191 वां जन्मदिवस समारोह कार्यक्रम लोधी राजपूत जनकल्याण समिति (रजि) फरीदाबाद द्वारा अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी चौक एनआईटी फरीदाबाद में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह, विशिष्ट अतिथि निर्वतमान पार्षद मनोज नासवा, मनवीर भड़ाना, जेडीयू के राष्ट्रीय युवा सचिव सचिन तंवर, समिति संस्थापक महासचिव लाखनसिंह लोधी, अध्यक्ष रूपसिंह लोधी, हिन्दूवादी नेता भुवेनश्वर हिन्दुस्तानी, महेश लोहिया,मनोज बालयान, ने दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भूदेव सिंह आर्य ने की। वहीं आए हुए सभी अतिथियों का अध्यक्ष रूप सिंह लोधी ने बुक्के देकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
लाखन सिंह लोधी ने वीरांगना की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए महारानी अवंतीबाई लोधी का जन्म 16 अगस्त 1831 को मनकेड़ी मध्यप्रदेश के जागीरदार राव जुझारू सिंह लोधी परिवार में हुआ था इनका विवाह रामगढ़ मण्डला मध्य प्रदेश के युवराज विक्रमादित्य के साथ हुआ था। इनके दो पुत्र अमान सिंह और शेरसिंह थे। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में क्रांति की बागडोर अपने हाथों में लेते हुए जागीरदार, मालगुजारों सरदारों को कांच की चूडियां और पत्र भेजकर अंग्रेजों के विरूद्ध एकजुट होकर युद्ध करने में अहम भूमिका निभाते हुए कैप्टन वाडिंग्टन, लैफ्टिनेंट काकवार्न, लैफ्टिनेंट वार्टन, रीवा नरेश के साथ कई युद्ध लड़े।
इस अवसर पर लोधी राजपूत जनकल्याण समिति रजि फरीदाबाद द्वारा महारानी अवंतीबाई चौक पर पौधारोपण किया गया साथ ही समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत और वीरांगना के जन्मदिवस के पावन पर्व पर मिष्ठान वितरण किया गया।
इस अवसर पर धर्मपाल सिंह लोधी, राजकुमार खरवार, होती लाल लोधी, दिनेश राघव मण्डल महामंत्री डबुआ, शंकर लाल लोधी, नंदकिशोर, ओमप्रकाश, पुष्कर भारद्वाज, मनीषा चौधरी, सुलेखा त्यागी, जगदीश कुमार, ओम प्रकाश लोधी, गीता शर्मा, उदयवीर सिंह, अशोक कुमार वर्मा, ओमपाल सिंह, संजीव कुशवाहा, मनोज नागर, सुरेश पाठक, भूप सिंह लोधी, दीपक यादव, मोहित नागर, भाई लाल लोधी, राजू, रामनरेश लोधी, श्रीमती लता कुमारी, राजेश कुमार लोधी, सुभाष गुप्ता, ओमकार सिंह, विजयपाल लोधी, महेन्द्र सिंह लोधी, बाबूलाल, चन्द्रकिशोर सैनी, मुकेश त्यागी, मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!