राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया ‘आजादी का अमृत महोत्सव”। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया ‘आजादी का अमृत महोत्सव”।

😊 Please Share This News 😊

विजयनगर,गाज़ियाबाद

      आज पूरे देश मे आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम के मनाया गया। इसी कड़ी में गाज़ियाबाद के विजयनगर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के स्टाफ एवं छत्राओं ने इस महोत्सव को बड़े ही जोश और उत्साह से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री विभा चौहान प्रधानाचार्य व मुख्य अतिथि श्री नरेन्द्र कश्यप राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने सभी बच्चों को संबोधित कर की। आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचकर श्री नरेन्द्र कश्यप ने सभी उपस्थित लोगों के साथ राष्ट्रगान गाया। तत्पश्चात वहां उपस्थित बच्चों को संबोधित किया। बच्चों को नेकी की राह पर चलने व मानवता के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा गीत, नाटक भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया व उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान स्कूल की सभी अध्यापिकाएं,कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित रहे।

व्यूरो चीफ-संतोष दुवे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!