पूर्व विधायक आनंद कौशिक तथा प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक के नेतृत्व में निकाली आजादी गौरव तिरंगा पदयात्रा । – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पूर्व विधायक आनंद कौशिक तथा प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक के नेतृत्व में निकाली आजादी गौरव तिरंगा पदयात्रा ।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद,14 अगस्त (अरुण शर्मा)। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आनंद कौशिक तथा प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक के नेतृत्व में आज आजादी गौरव तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने प्रसिद्ध माता पथवारी मंदिर पर मत्था टेका और उसके बाद चांदी वाली धर्मशाला से पदयात्रा की शुरूआत की। जैसे-जैसे यात्रा ओल्ड फरीदाबाद के बाजारों में आगे बढ़ती गई, व्यापारियों व दुकानदारों का हजूम इसमें जुड़ता गया और काफिला विशाल बन गया। ओल्ड फरीदाबाद में इस पदयात्रा का दुकानदारों और व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया और पदयात्रा में शामिल कांग्रेस जनों को शॉल ओढ़ाकर, पगड़ी पहनाकर तथा फूल मालाओं से स्वागत करके उन्हें अपना भरपूर समर्थन दिया। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे गगनभेदी नारे लगाकर पूरे माहौल को देश भक्तिमय कर दिया। पदयात्रा में मुख्य रूप से एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा, पूर्व बार एसो. संजीव चौधरी एडवोकेट, विनोद कौशिक एडवोकेट, सुनीता फागना प्रेसीडेंट जिला महिला कांग्रेस, वंदना भाटी एडवोकेट, गौरव ढींगड़ा, प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, अशोक रावल, अनुज शर्मा आदि मौजूद थे।
इस मौके पर पदयात्रा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक आनंद कौशिक ने कहा कि देश को आजाद कराने से लेकर उसे उन्नत बनाने में कांग्रेस पार्टी की अह्म भूमिका रही है, जब देश आजाद हुआ था, उस दौरान इसे विकसित करना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार के नेताओं ने इस चुनौती को अपनाते हुए देश को इस काबिल बनाया कि अब यहां सुई से लेकर जहाज तक बनाए जाते है।
इस मौके पर विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है और आज इस गौरव तिरंगा यात्रा में जिस प्रकार लोगों का हजूम उमड़ा है, उससे साबित हो गया है कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता पूरी तरह से त्रस्त है और अब इस सरकार को चलता करने का मन बना चुकी है, बस इंतजार है तो चुनावों का।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक ने कहा कि ओल्ड फरीदाबाद में जगह-जगह इस पदयात्रा का दुकानदारों, व्यापारियों व आमजन ने स्वागत करके जो मान सम्मान दिया है, उसके लिए वह उनके सदैव आभारी रहेंगे और उन्हें विश्वास दिलाते है कि आगामी 2024 में देश व प्रदेश में ऐसा सत्ता परिवर्तन होगा, जिसमें भाजपा का सूपड़ा साफ होगा और कांग्रेस देश व प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी और उसके बाद सही मायनों में देश व प्रदेश का विकास होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!