रेलवे कर्मचारियों ने मनाया विभाजन विभीषका दिवस। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

रेलवे कर्मचारियों ने मनाया विभाजन विभीषका दिवस।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद,14 अगस्त (अरुण शर्मा)। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन सहित पर रेलवे कर्मचारियों ने विभाजन विभीषका दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव जेटली ने शिरकत की। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता राजीव जेटली ने कहा कि 14 अगस्त को भारत में एक राष्ट्रीय स्मारक दिवस है जो भारत के विभाजन के दौरान पीडि़तों और लोगों की पीड़ा को याद करता है। यह दिन विभाजन के दौरान कई भारतीयों के कष्टों को याद करता है। विभाजन में कई परिवार विस्थापित हुए और कई लोगों की जान चली गई, आज अगर उस मंजर को याद करते है तो रूह कांप जाती है। उन्होंने कहा कि भारतीयों को सामाजिक विभाजन, असामंजस्य को दूर करने और एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तिकरण की भावना को और मजबूत करने की आवश्यकता को याद दिलाना है। राजीव जेटली ने कहा कि उन्होंने कहा कि विभाजन के दर्द को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। हमारी लाखों बहनें और भाई विस्थापित हुए और कई लोगों ने नासमझ नफरत और हिंसा के कारण अपनी जान गंवाई। हमारे लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को विभाजन भयावह स्मरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। विभाजन भयावह स्मरण दिवस हमें सामाजिक विभाजन, वैमनस्य के जहर को दूर करने और एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तिकरण की भावना को और मजबूत करने की आवश्यकता की याद दिलाता रहे।
इस अवसर पर स्टेशन मास्टर के गोयल, ए के गोयल, पार्षद जसवंत सिंह व समस्त रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!