जिले में आज कोरोना वायरस के 110 मामले आए पॉजिटिव।
😊 Please Share This News 😊
|
फरीदाबाद,11 अगस्त (अरुण शर्मा)। जिले में आज वीरवार को कोरोना वायरस के 110 मामले पॉजिटिव आए हैं। जबकि 82 लोग स्वस्थ भी हुए। जिला में कोरोना का रिकवरी रेट भी 98.89 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
कोरोना पॉजिटिव के 35 केस अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि होम आइसोलेशन पर जिला में 708 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या 743 है। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिले में आज 606 लोगों के टेस्ट किए गए। जबकि जिला फरीदाबाद में 1722251 लोगों द्वारा अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 134163 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए व 1586783 लोग नेगेटिव मिले। अब तक जिला में 1038 लोगों के रिजल्ट आने बाकी हैं। जिला में सैंपल पॉजिटिविटी रेट 7.79 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 98.89 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 0.55 प्रतिशत है।
क्या कहते है नोडल अधिकारी
कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में 1798980 लोगों को अब तक सर्विलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1791563 हो गई है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |