कपिला इंडस्ट्रीज एवं ग्रीन बिग्रेड द्वारा चलाया गया पौधारोपण अभियान। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कपिला इंडस्ट्रीज एवं ग्रीन बिग्रेड द्वारा चलाया गया पौधारोपण अभियान।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 7 अगस्त (अरुण शर्मा)। कपिला इंडस्ट्रीज एवं ग्रीन बिग्रेड द्वारा एफसीआई गोदाम के सामने वाली ग्रीन बैल्ट में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान की शुरूआत मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम के आयुक्त यशपाल यादव ने ग्रीन बैल्ट में पौधा लगाकर की। उनके साथ मिलकर ग्रीन बिग्रेड के सदस्यों ने भी ग्रीन बैल्ट में 40 सैकेंड में 40 पौधे लगाकर कीर्तिमान स्थापित किया। सभी टीम के सदस्यों ने अपने द्वारा लगाए हुए पेड़ों पर फ्रें डशिप बैंड बांधकर उनके संरक्षण की शपथ ली। इस सफल आयोजन का संचालन गौरव अरोड़ा ने किया। इस आयोजन को और खूबसूरत बनाने के लिये बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के ऊपर कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
इस मौके पर निगमायुक्त यशपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है क्योंकि हमारे चारों तरफ ग्लोबल वार्मिंग तेजी से फैल रहा है, इसलिए हम लोगों की आने वाली पीढिय़ों को बचाने के लिए पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना बहुत जरूरी है।
निगमायुक्त ने बताया कि वृक्षारोपण एक पहल की ग्रीन ब्रिगेड पर्यावरण संरक्षण के अलावा रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त भारत, कोविड वैक्सिनेशन कैम्प इत्यादि का भी सफल आयोजन कर चुकी है। उन्होंने कपिला इंडस्ट्रीज और ग्रीन बिग्रेड के इन अच्छे कामों के लिए प्रशंसा भी की।
आज कपिला इंडस्ट्रीज के मालिक गौरव सेठी एवं वृक्षारोपण एक पहल के सदस्यों सुनील भारद्वाज, पूर्णिमा रस्तोगी, सुधीर शर्मा, सन्तोष झा और अन्य सदस्यों ने बताया कि वृक्षारोपण एक पहल ग्रुप पिछले चार वर्षों से पौधारोपण कर रहा है और अभी तक 2150 से अधिक पेड़ धरती मां को समर्पित कर चुके है जिसमे छायादार वृक्ष, फलों और औषधी के पौधे शामिल है।
आज के कार्यक्रम में पर्यावरण के प्रति समर्पित साथियों को भी सम्मानित किया गया। पर्यावरण के प्रति पूर्णत: समर्पण के लिये कपूर साहब और प्रसाद जी को यशपाल यादव ने विशेष रूप से सम्मानित किया। इस आयोजन का समापन पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ के नारे के साथ किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!