हर घर तिरंगा अभियान के तहत पाली चौकी प्रभारी ने राजकीय कन्या विद्यालय परिसर में छात्राओं को किया जागरूक। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पाली चौकी प्रभारी ने राजकीय कन्या विद्यालय परिसर में छात्राओं को किया जागरूक।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 6 अगस्त (अरुण शर्मा)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत पाली चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह फौगाट ने गांव पाली स्थित राजकीय कन्या विद्यालय परिसर में छात्रों को तिरंगा झण्ड़ा अभियान के तहत छात्रों को जागरूक किया।
छात्रों को सम्बोधित करते हुए चौकी प्रभारी श्री फौगाट ने बताया कि तिरंगा हमारी आन-मान-शान है। भारत के राष्ट्रीय ध्वज की ऊपरी पट्टी में केसरिया रंग है जो देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है। बीच की पट्टी का श्वेत धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का प्रतीक है। निचली हरी पट्टी उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता को दर्शाती है। सफेद पट्टी पर बने चक्र को धर्म चक्र कहते हैं। इस धर्म चक्र को विधि का चक्र कहते हैं जो तृतीय शताब्दी ईसा पूर्व मौर्य सम्राट अशोक द्वारा बनाए गए सारनाथ की लाट से से लिया गया है। इस चक्र में 24 आरे या तीलियों का अर्थ है कि दिन-रात्रि के 24 घंटे जीवन गतिशील है और रुकने का अर्थ मृत्यु है। इस मौके पर स्कूल पहुंचने पर स्कूल का हैड़ मास्टर राजकुमार ने चौकी प्रभारी सुरेन्द्र फौगाट का स्वागत किया। इस मौके पर पाली चौकी के पुलिस कर्मचारी मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!