केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पंचायती राज विभाग द्वारा इंटरलॉकिंग टाइलों से बनाई गई सड़क का किया उद्धघाटन ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पंचायती राज विभाग द्वारा इंटरलॉकिंग टाइलों से बनाई गई सड़क का किया उद्धघाटन !

😊 Please Share This News 😊

         फरीदाबाद, 6 अगस्त (अरुण शर्मा)। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज शनिवार को फरीदाबाद की राजीव कालोनी में बांके बिहारी चौक के पास पंचायती राज विभाग द्वारा एचजीवीवी स्कीम के तहत बनाई गई इंटरलॉकिंग टाइलों से बनाई गई स्कूलों वाली गली व उसके साथ वाली गली का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के श्रृंखला में विकास कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन करने का प्रयास कर रही है। भू-जल स्तर को बनाए रखने और साथ ही गंदे पानी को शुद्ध करके पार्कों, उद्योग तथा अन्य कृषि क्षेत्रों में उपयोग में लाया जा रहा है।
भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने राजीव कालोनी में लगभग 95 लाख रुपये की धनराशि से बनी दो गलियों का उद्घाटन किया।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश की 135 करोड़ की आबादी में 65 प्रतिशत युवाओं की आबादी है। सरकार युवाओं के रोजगार के लिए बेहतर नीतियां बनाकर उन्हें क्रियान्वित करने का प्रयास कर रही है। ताकि देश में कोई भी बेरोजगार युवा ना रहे।
केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद शहर को जेवर एयरपोर्ट के को जोडऩे वाले एक्सप्रेस वे के बनने से क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खुलेंगे। फरीदाबाद शहर आने वाले समय में विकास की नई दौड़ में शामिल होने जा रहा है। जिससे विकास कार्यों और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में फरीदाबाद को विश्व में अलग पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मथुरा एक्सप्रेस वे के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि इसके बाद फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक एक नया एक्सप्रेस में बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेस वे 31 किलोमीटर लंबा होगा और छह लेन का बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केजीपी से फरीदाबाद के लिए भी दूरी अब कुछ मिनटों के रह जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित किए हैं और आने वाले समय में जमकर विकास होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को रोजगार मिलेगा और बड़े-बड़े उद्योग इस क्षेत्र में स्थापित होंगे।
इस अवसर पर एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा, जजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर सतीश फोगाट, मुकेश डागर, वीरेंद्र डागर, पंचायती राज विभाग के सबडिविजनल अभियंता रामपाल, निवर्तमान पार्षद पति मुकेश डागर, विकास शुक्ला, संजू चपराना सहित कई गणमान्य ग्रामीण तथा विभाग अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!