आजादी के अमृत महोत्सव यानि 75 वर्ष से प्रेरित होकर ग्रामीणों ने 75 फुट ऊंचा तिरंगा फहराने का लिया फैसला। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

आजादी के अमृत महोत्सव यानि 75 वर्ष से प्रेरित होकर ग्रामीणों ने 75 फुट ऊंचा तिरंगा फहराने का लिया फैसला।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 4 अगस्त (अरुण शर्मा)। फरीदाबाद जिले में करीब 27 सौ वोटों का गांव गढख़ेड़ा जल्द ही एक इतिहास रचाने वाला है। आजादी के अमृत महोत्सव यानि 75 वर्ष से प्रेरित होकर ग्रामीणों ने 75 फुट ऊंचा तिरंगा फहराने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि यह तिरंगा ग्रामीण क्षेत्र का सबसे ऊंचा तिरंगा होगा। रविवार को हुई ग्रामीणों की बैठक में यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया।
बता दें गढख़ेड़ा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ का पैतृक गांव है।
विदित है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 अगस्त से 15 अगस्त हर घर तिरंगा अभियान शुरू होगा। अभियान का उद्देश्य हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना को जाग्रत करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अभियान के अंतर्गत देश भर के 20 करोड़ घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। जिससे प्रभावित गढख़ेड़ा गांव के ग्रामीणों ने अपना ऐतिहासिक योगदान करने का निर्णय लिया। जिसके तहत 13 अगस्त को खेल नर्सरी में 75 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा।
ग्रामीण प्रताप सांगवान, सुरेंद्र, मास्टर प्रेमचंद, रामपाल लोर, जयप्रकाश वशिष्ठ का कहना है कि 75 फुट ऊंचा तिरंगा, उन सभी शहीदों को समर्पित है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी कुर्बानी दी थी। तिरंगा देख हमारी युवा पीढ़ी सदा स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हुए अनुशासित व कट्टर देशभक्त बनेगी।
घर-घर जाकर इकठ्ठा होगी सहयोग राशि
ग्रामीण रूपचंद सांगवान, नेत्रपाल, ओमपाल शास्त्री, मोनू चौधरी ने बताया कि 75 फुट ऊंचा तिरंगा लगाने में जो खर्चा आएगा, वह ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों से इकठ्ठा किया जाएगा। तिरंगे को लेकर पूरा गांव खासा उत्साहित है।
हर घर पहुंचेगा तिरंगा
ग्रामीण जीतपाल, हरिदत्त वशिष्ठ, जनक, कमल दीक्षित, उदयपाल प्रजापति, बाबूराम, सतपाल, रामजीत, अमरचंद ने बताया कि इस तिरंगा ध्वजारोहण से पूर्व सैकड़ों युवा गांव में तिरंगा मार्च निकालेंगे। उस दिन हर घर तिरंगा भी लगाया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!