सरकारे आती-जाती रहती है प्रशासन को सता पक्ष और विपक्ष नही करना चाहिए’-विधायक नीरज शर्मा। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सरकारे आती-जाती रहती है प्रशासन को सता पक्ष और विपक्ष नही करना चाहिए’-विधायक नीरज शर्मा।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 4 अगस्त (अरुण शर्मा)। एनआईटी से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने मुख्य सचिव हरियाणा सरकार को लिखें पत्र में कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट फरीदाबाद ने मुझे हर घर तिरंगा-जन जागरण रैली का निमत्रंण भी दिया और रूट भी भेजा, जिसे देखकर मुझे काफी दुख हुआ, जबकि मेरे द्वारा हर घर तिरंगा अभियान में सहयोग करने के लिए 1 माह का वेतन दिया। फरीदाबाद प्रशासन द्वारा हर घर तिरंगा-जन जागरण रैली रूट बनाया गया उसमें भी राजनीति की जा रही है क्योकि मैं विपक्ष का एक मात्र विधायक हूं। इसलिए सिर्फ मेरी विधानसभा को छोडकर बाकि सब जगह रैली का रूट बनाया गया। एनआईटी फरीदाबाद विधायक नीरज शर्मा ने कहा की सरकारे आती-जाती रहती है प्रशासन को सता पक्ष और विपक्ष नही करना चाहिए, विधायक विधायक ही होता है चाहे किसी दल का हो तथा प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए की रूट बनाते समय सिर्फ विपक्ष के विधायक की अनदेखी क्यों हुई। यह पहली बार नहीं हो रहा है इससे पहले विकास कार्य को लेकर मेरी विधानसभा के साथ ऐसा होता आ रहा है, इससे पहले मेरे द्वारा विधानसभा में प्रश्न पूछा गया कि एचआरडीएफ स्कीम के तहत गांवों में विकास कार्य के लिए कितने पैसे दिए तो उसमें भी जवाब मिला की एनआईटी 86 को एक रूपए भी नही दिया गया है और अब हमारे राष्ट्रीय ध्वज को लेकर भी भेदभाव किया जा रहा है। एनआईटी फरीदाबाद विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि इसकी जांच करवाई जाए तथा दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएं। एनआईटी फरीदाबाद विधायक नीरज शर्मा ने लिखे पत्र में कहा कि तिरंगे के मान-सम्मान में प्रशासन से आग्रह करूंगा की। 8 अगस्त से 10 तक का विधानसभा सत्र है, इसलिए दिनांक 11 अगस्त से लेकर 15 अगस्त के बीच में जो भी दिन प्रशासन को अच्छा लगें उस मेरी विधानसभा में हर घर तिरंगा-जन जागरण रैली निकाल सकते है जिसमें मैं बढ़-चढकर हिस्सा भी लूंगा और स्वागत भी करूंगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!